Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरजमीनी विवाद में 7 लोग गिरफ्तार, भेजे गए चालान

जमीनी विवाद में 7 लोग गिरफ्तार, भेजे गए चालान

खेतासराय (जौनपुर): थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद के चलते मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सुम्बुलपुर में जमीनी विवाद के मामले में चार तथा ग्राम फरीदपुर से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। जिसमें फरीदपुर निवासी बृजेश, तीर्थराज और राकेश कुमार तथा सुम्बुलपुर निवासी पदारथ यादव, लालमन यादव, छोटेलाल यादव और भारत यादव शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र, मुख्य आरक्षी विपिन पांडेय, आरक्षी सोनू गौड़ तथा आरक्षी अभिमन्यु सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments