Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरपिछली सरकारो ने प्रदेश को बर्बाद किया था : गिरीश चंद यादव

पिछली सरकारो ने प्रदेश को बर्बाद किया था : गिरीश चंद यादव

  • जौनपुर को फ्लाई ओवर रेलवे अंडरपास की मिली सौगाते

9 करोड़ 26 लाख की लागत से हो रहा सड़क का चौड़ीकरण

जौनपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने लुंबिनी दूध्धी राष्ट्रीय राजमार्ग से आईटीआई इंदिरा गांधी स्टेडियम होकर जाने वाली करंजाकला सैदपुर गड़ऊर देवकली भदेठी सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया । उन्होंने बताया कि यह 9 करोड़ 26 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा शहर में फ्लाईओवर व रेलवे अंडर पास की सौगाते मिल चुकी है। जल्दी ही सब निर्माण होगा।

प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सङक चौड़ीकरण शिलान्यास के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस बसपा जो भी सरकारी रही हैं वह देश और प्रदेश को बर्बाद किया था। जब से भाजपा ने सत्ता सम्भाली है तब से विकास के लिए वह हर संभव कदम उठा रही है। लोगों को बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा सड़क अन्य संसाधन की सुविधाये बढी है । उन्होंने कहा जौनपुर जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री को हमने फ्लाईओवर का डिमांड किया तो उन्होंने कहा कि सारा फ्लाईओवर जौनपुर में ही बनवाएंगे क्या ? उन्होंने जगदीशपुर आदमपुर नईगंज प्रयागराज रोड पर तत्काल फ्लाईओवर की स्वीकृति दी। साथ में खेतासराय के आगे रेलवे फ्लाईओवर की जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी। और करीब एक दर्जन स्थानो पर रेलवे अंडरपास बनने की स्वीकृति मिल गई है । कई जगह बन भी चुके हैं। जल्दी ही रेलवे पार करने की समस्या हो या अन्य जाम की समस्या हो सब समाप्त हो जाएगी। रिंग रोड शीघ्र कंप्लीट होंगे। आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। चौमुखी विकास योगी मोदी सरकार कर रही है। हमने तत्परता से गोमती नदी की समस्याओं का समाधान किया और आगे सकारात्मक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जो भी सुविधा जरूरत होगी उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा

। भाजपा नेता सुनील कुमार यादव मम्मन ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली पानी स्वास्थ्य चिकित्सा खेल संसाधन के साथ- ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरह की समस्याओं के निदान पर ध्यान दिए जा रहे हैं । शौचालय नाली कारंजा बिजली व्यवस्था पानी व्यवस्था बेहतर किया गया।विकास की गंगा योगी मोदी सरकार बहा रही है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह दीपक ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सिंह झिनकू , महामंत्री अजय सिंह खर्चू ,राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, शरद सिंह, रविंद्र सिंह, राजीव दादा, श्याम बाबू यादव, जगदीश चौहान, राजकुमार सोनकर, चंदन यादव ,महेश सोनकर ,अनिल यादव, बबलू यादव कमलेश चौहान ,डॉ राम अचल चौहान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments