जौनपुर । न्याय सबके लिए और न्याय सबको मिले इसी क्रम में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन विकासखंड सिरकोनी और विकासखंड जलालपुर में जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के निर्देशन और सचिव पूर्णकालिक सुशील कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया जिसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह की है सह विधि परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी एडियो पंचायत अमित कुमार एडियो ग्रामीण दीपक कुमार सिंह शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल अमरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी रेनू चौधरी खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र सरोज श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपखंड विकास अधिकारी दीपक कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में विकासखंड की महिलाएं कर्मचारी और आसपास के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

संबोधन के क्रम में सचिन सुशील कुमार सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य उपलब्धियां का वर्णन करते हुए राष्ट्रीय वृहद लोक अदालत में मुकदमा को निस्तारित करने की अपील की गई उन्होंने साक्षरता पर जोर देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं की शिक्षा पर बोल दिया और कहां की न्याय सबके लिए है और विभिन्न योजनाओं का लाभ हम केवल उसकी जानकारी सही उठा सकते हैं । उन्होंने अध्ययन अनुशासन और देश सेवा के बारे में महत्व पूर्ण व्याख्यान दिया
वक्ताओं के क्रम में मुरलीधर गिरी डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह अमरेश कुमार सिंह रेनू चौधरी मनोज कुमार पाल पूनम भारती दिनेश चंद्र सरोज अमित कुमार दीपक कुमार सिंह रमेश चंद्र पटेल के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र पैनल लायर फ्रंट ऑफिस सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाएं पेंशन और वरिष्ठ लोगों के लिए सरकारी योजनाएं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास मनरेगा के बारे में बताते हुए विभिन्न रोग और बीमारियों में प्राप्त सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और 15100 1090 1098 100 101 जैसे आवश्यक नंबरों के बारे में भी जानकारी दिया गया। तेज़ाब और दुष्कर्म पीड़िता और अकाल तथा महामारी के शिकार लोगों को सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने की विधि और उसकी राशि का भी वर्णन किया गया.इस कार्यक्रम का कुशल संचालन डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह के द्वारा और आभार वीडियो रेनू चौधरी के द्वारा किया गया। इसी क्रम में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने वाले पंपलेट का भी वितरण किया गया ।


