Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरपीजी कॉलेज में 53 पेड़ लगाकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

पीजी कॉलेज में 53 पेड़ लगाकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें लोगों ने उनके उम्र पर 53 पेड़ लगाए गए और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

गुलाबी देवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक व सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने सहयोगियों के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव के प्रतीक प्रतिमा से बना केक को काटकर उनके जन्मदिन मनाया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए 2027 के चुनाव में उनके जीत की कामना की। इस अवसर पर उनका 53वां जन्मदिन होने के नाते कॉलेज परिसर में लोगों ने कुल 53 पेड़ लगा लगाया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। लोगों को पेड़ लगाने के लिए संदेश दिया । इस अवसर पर करंजाकला के अध्यक्ष राजेश यादव अश्वनी कुमार, सभाजीत यादव ,अरविंद यादव ,रविंद्र यादव दिलीप प्रजापति रूद्रसेन सिह ,रोहित कुमार, देवा यादव, आनंद गुप्ता, सुरेंद्र यादव , मुकेश खरवार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments