Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरपीड़ित परिवार से मिलीं मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज

पीड़ित परिवार से मिलीं मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज

जफराबाद में मासूम बच्ची की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद प्रिया सरोज, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पॉक्सो अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग
जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के निषाद परिवार की 4 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र शोक और आक्रोश में है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रिया सरोज पीड़ित परिवार के घर पहुँचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी हैं।


सांसद प्रिया सरोज ने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए तथा आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित सभी संबंधित धाराओं में कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र और कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उसकी पावन आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments