Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरबिजली संकट, स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का...

बिजली संकट, स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

जौनपुर। बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आज आम आदमी पार्टी, जौनपुर जिला के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में हाइडिल जौनपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में माननीया राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम शाहगंज को सौंपा गया।

इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। जौनपुर में 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है।
जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।


यूथ विंग प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता ने कहा कि बाराबंकी में बिजली न होने के कारण सड़क किनारे सो रहे एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत प्रदेश की बदहाल बिजली व्यवस्था का दुखद उदाहरण है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिया जाना चाहिए।महासचिव विनोद प्रजापति ने आरोप लगाया कि जब जनता बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, तब सरकार के जिम्मेदार मंत्री समस्याओं का समाधान करने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी में व्यस्त हैं। जनता को राहत देने के बजाय उसकी आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। महिला उपाध्यक्ष बंदना मिश्रा ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी जनता के लिए परेशानी का कारण बताते हुए कहा कि प्रदेशभर से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लाखों उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की करोड़ों जनता के हितों से जुड़ा हुआ है और यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन में विजय सिंह बागी,रत्नेश कुमार सिंह, सुभाष चंद्र गौतम ,सजीवन राम, शिव कुमार, अनुज यादव, पवन यादव, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, लाले बिन्द, लालजी विन्द, जफर मसूद, सैयद ज़ैदी, अमरपाल यादव, शिवजी मिश्रा, दिलीप विश्वकर्मा अबूसाद अहमद, शंकर सोनकर ,विद्याधर मिश्र, वंदना मिश्रा, विनोद कुमार प्रजापति, हितेश कुमार, कुलदीप कुमार,संजय पाल, राम आसरे मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments