खेतासराय(जौनपुर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत खेतासराय में उत्साह, उमंग और जनसमर्थन का अनूठा दृश्य देखने को मिला। स्थानीय अम्बिका बेकर्स पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक एकत्र हुए और केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था में सुधार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश की जनता का लोकप्रिय एवं कर्मठ नेता बताया। समर्थकों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश विकास, सुशासन तथा सुरक्षा के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बनकर उभरा है।
जन्मदिवस समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम स्थल पर योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश के निरंतर विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। कार्यक्रम का आयोजन विशाल गुप्ता द्वारा किया गया जबकि संचालन विवेक कुमार मोदनवाल ने किया। समारोह पूरे उत्साह, सौहार्द और संगठनात्मक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल गुप्ता, विवेक कुमार मोदनवाल, अमित कुमार सोनकर, अमित कुमार जायसवाल, नितिन कुमार गुप्ता, मोनू, जय सिंह सोनकर, विनीता मौर्य, बृजेश मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक एवं अम्बिका बेकर्स के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।





