खेतासराय (जौनपुर): मोहर्रम की बाहवीं को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने कस्बा में रविवार को तीजा का जुलूस निकाला। जुलूस इमामबाड़े के पास पहुँचने पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। मोहर्रम के कार्यक्रमों का यह अंतिम जुलूस था।
सुबह नौ बजे शहीदी चौक पर कस्बा के सभी ताजियेदार तबल बजाते पहुँचे। यहाँ से जुलूस इमामबाड़े के लिये प्रस्थान किया। जुलूस में शामिल ताजियेदार अलम के साथ तबल बजाते चल रहे थे। मुख्यमार्ग होते जुलूस इमामबाड़ा पहुँचा। जहाँ फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार खुटहन रोड, पुरानी बाजार होते अपनी चौक पर वापस लौट गये। जुलूस का संचालन कर रहे मो. असलम खान ने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और कस्बा के दोनों समुदाय के प्रति आभार जताया। जुलूस में नूर मोहम्मद खान, मोहम्मद रज़ा, आसिफ अली, परवेज अंसारी, तबरेज अशरफी, जुबेर, सिराज खान, जाहिद, हाकिम अंसारी, सभासद एजाज सलमानी, नाजिर अंसारी, रियाज़ अंसारी, सरफराज अंसारी समेत आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

