राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के जन्म दिवस पर जौनपुर समेत प्रदेश और देश के दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा
Jaunpur News : समाज विकास क्रांति पार्टी के जौनपुर जिला मुख्यालय के उद्घाटन पर अभिनंदन समारोह सम्पन ।
सर्वजन हिताय की भावना से प्रेरित होकर समाज सेवा का व्रत लेने वाली समाज विकास क्रांति पार्टी के जौनपुर जिला मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के जन्म दिवस पर होने वाले इस समारोह में जौनपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के दिग्गज समाज सेवकों और राजनेताओं का जमावड़ा रहा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर तमाम लोगों को मिष्ठान वितरण करते हुए पार्टी के मुखिया को जन्मदिन पर बधाई दी गई. जमा हुए सैकड़ो शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देने के साथ-साथ समाज विकास क्रांति पार्टी को देशभर में फैलाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि समाज में हो रहे विघटन, बेरोजगार युवाओं के बढ़ते मनस्ताप और चिंता, किसानों मजदूरों की दयनीय स्थिति, तथा कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत, लगातार बढ़ रहे अपराध जिसमें सरेआम बाराती और दूल्हे तक को गोली मार देना, इसके अलावा मौलिक सुविधाएं जैसे सड़क बिजली की निरंतर घटती दिक्कतों के अलावा इन सब विषयों पर चुप्पी साध लेने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का समय आ गया है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आक्रोश व्यक्त किया कि आज जिस तरह के जंगल राज में जनता को जीना पड़ रहा है वह बहुत ही दुखदाई और चिंताजनक है. आपसे देख रहे हैं कि किस तरह जनता की सुविधाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है ।
आज बहुजन समाज पार्टी का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है बाकी पार्टियां भी साइड लाइन हो रही है जबकि देश और प्रदेश दोनों में भारतीय जनता पार्टी का राज है लेकिन अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है एक और जहां उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े बारात के सामने दूल्हे को गोली मार दी जाती है और उसके आरोपियों को बचाने के लिए लीपापोती की जाती है. वहीं दूसरी तरफ बिहार में पुलिस निर्दोष युवक तिवारी पर फायरिंग करते हुए उसकी जीवन लीला समाप्त कर देते हैं और उसे एनकाउंटर का रंग दे देती है. ऐसे में कानून व्यवस्था की क्या सुरक्षा की गारंटी मिल सकेगी. पूरे देश में यह अराजकता फैली हुई है. जौनपुर की बात करें तो यहां पर जो जनता के प्रतिनिधि है जौनपुर हो या मछली शहर हो वह जनता को दिखाई ही नहीं देते हैं. उनसे मिलना और उन तक अपनी व्यथा पहुंचाना मुश्किल होता जा रहा है. विकास का ढिंढोरा तो पीटा जाता है लेकिन अभी तक गन्ना मिल का मसला ऐसे ही लटका हुआ है. हमारी पार्टी आगामी चुनाव में पूरे जोर-जोर से इस मुद्दे पर लड़ेगी और हम सबको विश्वास दिलाना चाहते हैं कि अगर हम जीते तो देश में समाज में हो रहे इस अराजकता को समाप्त कर देंगे. हमें रोकने का भी बहुत बहुत प्रयास विरोधी पार्टियों द्वारा किया जा सकता है लेकिन हमारे समर्पित और राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की फौज को आगे लाकर हम यह चुनाव जीतने में सफल होंगे. आप सब से अनुरोध है की देश और प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के लिए हमें अपना सहयोग दीजिए अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी हम यही संदेश देते हैं की सबको मिलकर इन समाज विरोधी गतिविधियों का मुकाबला करना है. इसके लिए समाज विकास क्रांति पार्टी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सड़क पर उतरेगी. यह संकल्प आज लिया गया. संविधान के चौथे स्तंभ की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हमको विश्वास है कि आप मीडिया के सतर्क प्रहरी इस संघर्ष में हमारा मनोबल बढ़ाएंगे ।




