Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरसीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में मचा हड़कम्प

सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में मचा हड़कम्प

सोंधी पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं और अभिलेखों की गहन जाँच

खेतासराय(जौनपुर): नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. गंगाराम गौतम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोंधी का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुँचने से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम्प की स्थिति पैदा हो गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दिए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम सुबह लगभग साढ़े दस बजे बिना पूर्व सूचना के पीएचसी सोंधी पहुँचे गए। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर, मूवमेंट रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच की। इसके बाद औषधि भंडारण कक्ष, पैथोलॉजी लैब और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड एवं प्रसव कक्ष का भी जायजा लिया। ओपीडी में मरीजों का उपचार कर रहीं डॉ. फिरदौस से शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं डॉ. विवेकानंद कुशवाहा से ओपीडी में आने वाले मरीजों और उपचार व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य कुमार यादव ने सीएमओ को डेंगू वार्ड, पेयजल व्यवस्था, टीबी यूनिट, बीपीएमयू यूनिट तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। सीएमओ ने संबंधित व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर संतोष व्यक्त किया तथा परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के बाद सीएमओ लगभग 11:30 बजे स्वास्थ्य केंद्र से रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर डॉ. साजिद, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विप्लव कुमार यादव, शाहनवाज अहमद, अशोक कुमार यादव सुल्तानी, गुलाब यादव, राहुल यादव, लिपिक दिवाकर सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments