Home Blog

हनुमान जन्मोत्सव पर आर्य नगर गोरारी में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

0

खेतासराय(जौनपुर): क्षेत्र के आर्य नगर गोरारी में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने विधि-विधान से आरती पूजन कर किया गया। इसके बाद सुसज्जित झांकियों और ध्वज- पताकाओं के साथ यात्रा आगे बढ़ी। श्रद्धालु पूरे रास्ते जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के उद्घोष करते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यात्रा में भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कृष्ण गौड़ और आकाश विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया गया है, जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांति भूषण मिश्रा, मनीष (धर्मरक्षक), अनिल प्रजापति, दुर्गेश गुप्ता, प्रधान संदीप मौर्य, प्रधान आदर्श श्रीवास्तव, हिमांशु मौर्य, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही।

चार पहिया वाहन का NO हेलमेट पर कटा चालान, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

0
Oplus_131072

चार पहिया वाहन का नो हेलमेट पर काटा चालान, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

खेतासराय(जौनपुर): यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस की सख्ती के बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बा में एक चार पहिया वाहन चालक का नो हेलमेट के उल्लंघन में एक हज़ार रुपये का चालान काट दिया गया, जबकि हेलमेट का नियम दोपहिया वाहनों पर लागू होता है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी श्रेयांश कुमार वैगनआर (कार) उस समय आश्चर्य हुआ जब उन्हें चालान की सूचना प्राप्त हुई। चालान में कारण बिना हेलमेट वाहन चलाना दर्ज था, उनका दावा है कि उनकी चार पहिया वाहन उनके घर के पास खड़ी थी। यह घटना सामने आने के बाद आम जनता में भी चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की त्रुटियां न केवल आम नागरिकों को परेशान करती हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

पीएचसी सोंधी में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ,तीन किशोरियों को लगा टीका

0

खेतासराय (जौनपुर): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में बुधवार को एचपीवी, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस, टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने किया।
उद्घाटन के अवसर पर पहले दिन 14 वर्ष की तीन किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया तथा उन्हें टीकाकरण का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों और उपस्थित लोगों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से बचाने का प्रभावी उपाय है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय से टीकाकरण कराएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

कार्यक्रम में डॉ. फैजान अंसारी, एआरओ विप्लव यादव, बीसीपीएम अशोक कुमार कुशवाहा, बीपीएम सुजीत मौर्य, राहुल यादव, अंकुर श्रीवास्तव शैलेश मौर्य, अंकिता विश्वकर्मा, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मचारी बीना सिंह ने किशोरियों को टीका लगाया।

कर्मठ,सुयोग्य वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार तिवारी का भव्य विदाई समारोह

0
कर्मठ,सुयोग्य वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार तिवारी का भव्य विदाई समारोह
कर्मठ,सुयोग्य वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार तिवारी का भव्य विदाई समारोह

जौनपुर/शहर के प्राचीनतम शिक्षण संस्थान राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के 28 जनवरी 1987 को हिंदी विभाग में नियुक्त श्री अशोक कुमार तिवारी जी का आज विद्यालय के नवनिर्मित नीता कुंवर सभागार में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय चौबे ने अशोक कुमार तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रति समर्पण भाव की सराहना की। महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने सेवा में निवृत्त प्रवक्ता के संस्थान के प्रति लगाव से अन्य शिक्षकों को सीख लेने का संदेश दिया। राज पीजी कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम ने अध्यापकों से गुरुतर दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्रों की संख्या एवं पठन-पाठन के प्रति समर्पित भाव के लिए तत्पर रहने का सुझाव दिया। कॉलेज के उपप्रबंधक जियाराम यादव ने तिवारी जी के शुभ स्वास्थ्य एवं उत्तम जीवन की कामना की। विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमचंद जी ने “जिंदगी कांटों का सफर है।हौसला इसकी पहचान है रास्ते पर तो सभी चलते हैं जो रास्ता बनाए उसे इंसान कहते हैं।।” के साथ एक अध्यापक के दायित्व का बोध कराया।


राज पी जी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं एन सी सी के संघीय अधिकारी प्रोफेसर(कैप्टन) डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि शिक्षक (गुरु) कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता किसी भी शिक्षक का सामाजिक दायित्व कभी समाप्त नहीं होता विश्व विकास के साथ विनाश की स्थिति ना आवे इसका ध्यान शिक्षक समाज को विशेष रूप से रखना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के एन सी सी के संघीय अधिकारी लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव ने किया। विदाई समारोह से अभिभूत शिक्षक अशोक तिवारी ने इस भव्य आयोजन के लिए प्रबंधक ,प्रधानाचार्य, आगंतुक अतिथियों एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रति गदगद भाव से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता अंजनी कुमार श्रीवास्तव,डॉ विश्वनाथ यादव, डॉ बृजेश कुमार सिंह, डॉक्टर रमेश चंद्र, राघवेंद्र सिंह, राम प्रताप, सत्य प्रकाश सिंह, पवन कुमार साहू,संतलाल,आनंद कुमार तिवारी,रमेश कुमार त्रिपाठी,नागेंद्र प्रसाद,अनिल कुमार यादव,यादव सुभाष,संजय सिंह विनय ओझा,ऋषिकेश, सूरज, पूजा सिंह, रंजना प्रजापति, ज्योति सिंह, रंजना चौरसिया, लिपिक सुभाष कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारियों का “ब्लैक डे”,काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

0
Oplus_131072

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारियों का “ब्लैक डे”, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

जौनपुर।जनपद सहित प्रदेशभर में कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर 1 अप्रैल को “ब्लैक डे” के रूप में मनाया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शिक्षक अपने-अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराते नजर आए।

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग उठाई कि 1 अप्रैल 2005 से पूर्व लागू पुरानी पेंशन योजना को यथावत बहाल किया जाए। उनका कहना है कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है, जबकि पुरानी पेंशन योजना सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी देती थी।

अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन) के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसे हर हाल में बहाल किया जाना चाहिए। ब्लैक डे के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया है और उम्मीद जताई है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए और सभी ने एकजुटता के साथ अपनी मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

अवैध तमंचा संग युवक गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में रहा है वांछित

0

खेतासराय (जौनपुर): थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जमदहाँ मानीमोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी सेराज उर्फ सिराज पुत्र मोबिन निवासी जैगहाँ को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ कई जिलों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस का कहना है कि वह क्षेत्र का सक्रिय अपराधी रहा है और उसकी गिरफ्तारी से अपराध पर नियंत्रण लगेगा।

जौनपुर में स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का हुआ गठन

0
जौनपुर में स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का हुआ गठन
जौनपुर में स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का हुआ गठन

जौनपुर। कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट पर आज एक महत्व पूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने बिजली विभाग द्वारा लिए जा रहे अनेक निर्णयों द्वारा हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्मार्ट मीटर में बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। बिना उचित सूचना के बिजली काट दी जा रही है। अचानक बिजली काटने से परेशान लोग जब किसी तरह से पैसे की व्यवस्था करके बिल जमा भी करते हैं तो फिर से बिजली चालू होने में बहुत अधिक समय लग रहा है।

स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदल कर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इन सब परेशानियों को देखते हुए इस पूरी प्रक्रिया का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से  चंद्र मणि पांडेय को मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया,साथ ही साथ योगेश कुमार द्विवेदी को महामंत्री,राम नगीना यादव को उपाध्यक्ष,प्रवीण कुमार शुक्ल को संगठन मंत्री,विपिन कुमार पांडे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से स्मार्ट मीटर लगाने की पूरी प्रक्रिया को बंद करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।

हरईपुर विद्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

0
हरईपुर विद्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

प्रधानाचार्य राजेश कुमार विश्वकर्मा को भावभीनी विदाई, हरईपुर विद्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

हरईपुर (जौनपुर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरईपुर में आज एक भावपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने उनके दीर्घकालीन योगदान और समर्पित सेवाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में राजकीय हाई स्कूल बदलापुर खुर्द के प्रधानाचार्य श्री कमलेश कुमार यादव सहित राजकीय शिक्षक संघ जौनपुर के पदाधिकारीगण—अध्यक्ष श्री विनय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रविश पटेल, संगठन मंत्री श्री सुनील विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री पंकज यादव—विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कौशल्या देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, कंपोजिट विद्यालय हरईपुर के शिक्षकगण तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री रविन्द्र रामयश, शिक्षक श्री मनोज कुमार एवं शिक्षिका श्रीमती चित्रांजलि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री विश्वकर्मा के नेतृत्व कौशल, अनुशासनप्रियता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भावपूर्ण उद्बोधनों ने वातावरण को और भी भावुक बना दिया।

समारोह के अंत में श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में सभी सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम का समापन सभी की शुभकामनाओं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वा वधान में सेमिनार संपन्न

0
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वा वधान में सेमिनार संपन्न
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वा वधान में सेमिनार संपन्न

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वा वधान में संसाधन व्यक्ति का प्रभावी उपयोग के बारे में सेमिनार संपन्न

जौनपुर “‘ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में ‌ जनप‌द न्यायाधीश ‌ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार शशि के नेतृत्व और निर्देशन में ‌ एवं सचिव सिविल जा सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता मेंसंसाधन व्यक्ति का प्रभावी उपयोग विषय पर एक सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद न्यायालय के ‌ सभा कक्ष में आयोजित किया गया ‌ इस कार्यक्रम में सुशील कुमार सिंह सचिव सिविल सीनियर डिवीजन डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जिला प्रोफेशन अधिकारी विजय कुमार पांडे पुलिस क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखनाथ पटेल ‌ सह परिवीक्षा अधिकारी ‌ मुरलीधर गिरी बाल विकास अधिकारी चंदन राय चीफ डिफेंस काउंसिल ‌ अनिल कुमार सिंह असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल प्रकाश तिवारी एवं अनुराग चौधरी एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य गण विनय कुमार सिंह उमाशंकर सिंह ‌ माधुरी गुप्ता ‌ प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य राकेश कुमार यादव राजेश कुमार यादव अरविंद चौबे बृजेश कुमार सुनील कनौजिया सुनील गौतम ‌ रिसोर्स पर्सन विनय कुमार तिवारी ‌ उर्वशी सिंह ‌ मनोज कुमार सिंह ‌ चांदनी प्रियांशु सिंहपीएलबी सुभाष यादव शिव शंकर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पाक्सो ‌ अधिनियम एक बहुत ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण अधिनियम है जिसमें पीड़ित ‌ किशोर भाई के लड़कियों और लड़कों को हर प्रकार की विधि चिकित्सकीय भावनात्मक मनोवैज्ञानिक एवं अन्य सहायता देने के लिए ‌ एन जी ओ ‌ और समाज सेवा के क्षेत्र में विधि के जानकार लोगों की 13 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है जो इन पीड़ित प्रताड़ित लोगों की प्रभावी पैरवी और सहायता के लिए काम कर रहे हैं इसको और भी प्रभावी ढंग से कार्य करने और उसके अनुसार प्रशिक्षित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा इसे और प्रभावी बनाए जाने वाले उपायों का भी विस्तार से वर्णन किया।

इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखनाथ पटेल जिला प्रवेश अधिकारी विजय कुमार पांडे सहायक परीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी बाल विकास अधिकारी चंदन राय बाल विकास समिति के सदस्य डॉक्टर उमाशंकर सिंह एवं प्राधिकरण के अनुराग चौधरी तथा रिसोर्स पर्सन विनय कुमार तिवारी एवं उर्वशी सिंह ‌ सहित अन्य विद्वान वक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने में अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किया और सभी तंत्रों को समन्वित रूप से इसमें योगदान देने की बात कही गई ‌ और इस पर और भी प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया ‌ इसके अतिरिक्त 500 अधिनियम 2012 और 2020 की विस्तृत व्याख्या करते हुए इसके विभिन्न बिंदुओं को विस्तार से रेखांकित किया गया जो 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चे और बच्चियों पर लागू होता है।

इस कार्यक्रम का सफल और उत्तम संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति होने से अब पैक्सो अधिनियम के पीड़ित प्रताड़ित लोगों को बहुत सहायता मिल रही है इस अधिनियम को ऐसे भी बहुत कठोर बनाया गया है जिसमें 3 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और 12 वर्ष से कम आयोग के बच्चों का शोषण करने पर फांसी की सजा का भी प्रावधान है ‌ इस तरह के प्रशिक्षण के कार्यक्रम बार-बार होने अति आवश्यक है ‌ इससे पहले तौर पर आधारित बच्चे निडर होकर अपनी बात न्यायालय के सामने कह सकेंगे

पढ़ा लिखा बबुआ कलमिया में जान बा…प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0
पढ़ा लिखा बबुआ कलमिया में जान बा…प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
पढ़ा लिखा बबुआ कलमिया में जान बा…प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

नन्हे सितारों के प्रतिभा रंग में रंगा नज़र आया प्राथमिक विद्यालय परिसर

खेतासराय (जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के शेखपुर मंसूर अली गाँव मेम स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को नन्हे सितारों का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिससे प्राथमिक विद्यालय परिसर प्रतिभा के रंग में रंगा नज़र आया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 5 की छात्राओं अनन्या और आकृति द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद कक्षा 4 की छात्रा आस्था ने लोकगीत पढ़ा लिखा बबुआ कलमिया में जान बा…प्रस्तुत किया। कक्षा 2 की छात्राओं आराध्या और तृप्ति ने अंग्रेजी कविता सुनाई, वहीं आकृति यादव ने देशभक्ति गीत आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं… प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में विकास प्रथम, चाँदनी द्वितीय और उमेश तृतीय रहे। कक्षा 2 में तृप्ति प्रथम, आराध्या द्वितीय और सक्षम यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में महक, रौनक और कलावती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में आस्था प्रथम, अनन्या द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे, जबकि कक्षा 5 में करण प्रथम, आकृति द्वितीय और जैन तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिराज अहमद ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवनारायण, सहायक अध्यापक अमित मौर्य, फूला देवी, आनंद गिरि, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में प्रधानाध्यापक रामसकल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

बॉक्स खबर:

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक

समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर गीत, कविता और लोकगीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत होते ही माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इसके बाद लोकगीत, अंग्रेजी कविताएं और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। विशेष रूप से आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं जैसे देशभक्ति गीत ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना जगा दी। वहीं, लोकगीतों की प्रस्तुति ने ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अभिभावकों ने अपने बच्चों को मंच पर प्रदर्शन करते देख गर्व महसूस किया और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।