Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरपंचम रंग संस्थान की 10 दिवसीय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर दिखा...

पंचम रंग संस्थान की 10 दिवसीय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर दिखा अभिनय का रंग

  • देशभर से आए प्रशिक्षुओं ने सीखे अभिनय के गुर, “अभिनय के रंग” प्रस्तुति ने बांधा समां

शाहगंज( जौनपुर ) पंचम रंग संस्थान वेलवाई द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय सीने-थिएटर अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों—मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अभिनय की बारीकियां सीखीं।

समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं ने खुले रंगमंच पर “अभिनय के रंग” शीर्षक से प्रस्तुति दी, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देश के सुविख्यात कवि उदय नारायण सिंह ‘निर्क्षर’ और लोकप्रिय अभिनेता संजय पाण्डेय मौजूद रहे। कवि निर्क्षर ने अपनी कविताओं से माहौल को ऊर्जावान बना दिया, वहीं अभिनेता संजय पाण्डेय ने प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण की सलाह दी।

अभिनेता संजय पाण्डेय ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोग अभिनय का आभास तो कर लेते हैं, लेकिन एक सफल अभिनेता बनने के लिए विधिवत प्रशिक्षण और थिएटर का अनुभव बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र में ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे प्रतिभाओं को निखरने का मंच मिलता है।

कार्यशाला में मनोज सिंह ‘टाइगर’ (बताशा चाचा), मनोज शर्मा, रमेश कश्यप और अनिल अंजुनिल ने प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं। समापन कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ‘टाइगर’ ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मनोज शर्मा ने किया। प्रशिक्षकों में खुशी, निशा, लवी, शिवम, ओम प्रकाश, आर्यन ठाकुर, देवदत्त तिवारी और गौरव सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • mohammad kasim
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments