शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुई शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शाहगंज नगर में भी भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहगंज के पदाधिकारियों ने जोरदार उत्साह के साथ खुशी जाहिर की।
नगर के श्री रामलीला भवन चौक पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया और “बंगाल में खेला हो गया, झालमुरी ने किया कमाल” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, भाजपा महामंत्री मंडल कालीचरण जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, ओम चौरसिया (मंडल उपाध्यक्ष), महेश लालवानी (मंडल मंत्री), भुनेश्वर मोदनवाल भाजपा नेता, अनुराग अग्रहरि मंडल मंत्री, प्रिंस गौतम मंडल उपाध्यक्ष, संदीप जायसवाल भाजपा नेता, मुस्तकीम अहमद उमेश जायसवाल, अरुण चौहान सर्वेश चंद्र शास्त्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनसेवा के कार्य करती रहेगी।
REPORT- MOHAMMAD KASIM





