Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरअसलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का...

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

पदुमपुर तिराहा स्थित पोखरे के पास वारदात, मौके से मैगजीन मिलने की सूचना

  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पदुमपुर तिराहा स्थित पोखरे के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक मैगजीन मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

जमालपुर गांव निवासी दिलीप कुमार मौर्य पुत्र गणेश मौर्य के अनुसार, वह अपनी अदिति इंजीनियरिंग वर्क नामक दुकान से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पदुमपुर तिराहा स्थित पोखरे के पास तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल सटाकर 40 हजार रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एटीएम कार्ड और दुकान की चाबी छीन ली। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए।पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक मैगजीन बरामद की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश सिंह और शिकारपुर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित का दावा है कि फुटेज में संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। उसने फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पदुमपुर में बैग छीनने की घटना हुई है। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments