JAUNPUR NEWS जौनपुर :आजाद से अब तक जो रास्ते कयी कारणों से नहीं बन सके थे उन रास्तों को बनाया गया गांव के प्रायमरी विद्यालय से पूर्व तरफ अहिरखेतार जाने का रास्ता राम उदय के घर से अरुण उपाध्याय के घर तक न बन सका था जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को आजादी से आज तक परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता था बरसात के मौसम में पानी से डूबा रहता था पर कयी ग्राम प्रधान हुए लम्बे चौड़े वादे भी किए पर कोई बनाने की हिम्मत न जुटा सके वर्तमान प्रधान पुत्र सुनील यादव द्वारा सभी से वार्तालाप कर दो बड़े पुरवे को मार्ग से जोड़ने का सराहनीय काम किया गया i
अब बच्चे बरसात के मौसम में आसानी से विद्यालय पहुंच जायेंगे बरसात के मौसम में अहिरखेतार पुरवे में पानी को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था पानी ढेसूर ताल में निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया महमदपुर जाने के लिए बाईपास कच्चा रास्ता पटाया गया व उसी मार्ग से ढेसूर ताल जाने के लिए रास्ता बनाया गया सारदा सहायक से निकली माइनर पर रास्ता बनाया गया इससे लोगों को आने जाने में सुगमता होगी हरिजन बस्ती में सीसी रोड़ व नाली का निर्माण कराया गया हर घर शौचालय बनवाने के साथ सामुदायिक शौचालय का पंचायत भवन के पास निर्माण कराया गांव ग्राम प्रधान विद्या देवी बताती है हमारे कार्य का सारा श्रेय विडियो गौरवेंद्र सिंह को जाता है उन्हीं के प्रयास से मैं कठिन कामों को पूरा कर सकी
उत्कृष्ट कार्य के लिए समूह की दर्जन भर महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित
खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में गुरुवार को ब्लॉक मिशन प्रबन्धन इकाई शाहगंज सोंधी के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बल दिया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ना है, विकसित देश में महिलाएं आत्मनिर्भर है किसी भी राष्ट्र को विकसित बनाने में मातृ-शक्ति का अहम योगदान होता है। यदि महिलाएं रोजगार से जुड़ी है तो देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलाता है। आजीविका मिशन स्व रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम है। जिसमे सरकार रोजगार के लिए समूह को ऋण कम ब्याज की दर पर मुहैया करवाती है जिससे रोजगार का सृजन हो सके। जिससे महिलाएं स्व रोजगार करके आत्म निर्भर हो सके।
कार्यक्रम में सबरहद गाँव निवासी रुक्मणि समूह सखी, जैगहाँ निवासी ज्योति ज्वाला, इटौरी गाँव निवासी बैंक सखी रेशम प्रजापति, खेतासराय निवासी बैंक सखी गीता बिंद, आर्यनगर कला गाँव निवासी समूह सखी चित्रकला, ताखा पश्चिम गाँव की समूह सखी सुमन को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय यादव, एडीओ आइएसबी प्रमोद सिंह, नरेंद्र गौतम, ज्योति ज्वाला, विजय कुमार यादव, सचिव विनोद यादव, शेखर यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। आयोजक ब्लॉक मिशन प्रबन्धक संदीप द्विवेदी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
JAUNPUR परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मान
Students who performed excellently in the examinations were honoured ,JAUNPUR
JAUNPUR NEWS जौनपुर :हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मान हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आने वाले विकसित भारत के कर्णधार है। कहा कि इन मेधावी छात्रों के माता-पिता ने बड़े ही पुण्य कार्य किए होंगे जो इन्हें आज यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से कैसे शीर्ष स्थान पर पहुंचा जा सकता है, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी उदाहरण स्वरूप है। शिक्षा के माध्यम से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि ज्ञान और हुनर कभी खराब नहीं जाते। शिक्षा और हुनर व्यक्तित्व के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बच्चों से कहा कि लक्ष्य बनाकर कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को सुझाव दिया कि अंकों के आधार पर कभी अपने भीतर अहंकार न पाले। भगवान के प्रति हमेशा नतमस्तक रहे।
जिलाधिकारी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में चुनौतियां भी बढ़ रही हैं, भारत में सभी परीक्षाओं में बिना प्रवेश परीक्षा के कालेज में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें क्योंकि स्वस्थ मन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि अपने विषय पर विशेषज्ञता हासिल करें, इसके साथ ही अपने भीतर साहित्यिक अभिरुचि उत्पन्न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे अपने भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करें।मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि खुद को इतना मजबूत करें कि विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों को देखकर अपना बचपन याद आ रहा है, सभी बच्चों से कहा कि मेहनत करो फल की चिंता मत करो क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
जौनपुर के डीएम ने अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए है
जौनपुर के डीएम Jaunpur DM has given instructions to stop illegal cuts
जौनपुर 28 मई :अवैध खनन रोकने के लिए जौनपुर के डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न । जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए सुरक्षात्मक तथा सुधारात्मक कार्यवाही के संदर्भ में जानकारी ली तथा बदलापुर में अवैध कट को बंद किए जाने के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अन्य जगहों पर भी जहां-जहां भी अवैध कट हैं, शीघ्र बंद किए जाएं। चिन्हित लगभग 24 ब्लैक स्पॉट्स तथा एनएच 31 तथा एनएच भदोही पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की। अतिक्रमण खत्म करने हेतु किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम गठित कर कार्य किया जाए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अवैध खनन तथा इसके परिवहन को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन की भी समीक्षा करते हुए ओवरलोडिंग कर मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने, ईंट भट्टों में मिट्टी के अवैध संग्रहण पर जुर्माना लगाने के निर्देश के साथ ही अवैध खनन पर चालान करने तथा जिस गाटे का अनुमोदन नहीं है, वहां से अवैध तरीके से खनन करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर अवश्य होना चाहिए, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी, ईंट भट्टा संचालक सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
arrested including the girl’s father in Anuj Yadav murder case IN jaunpur
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : छात्र अनुज यादव मर्डर केस में 12 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने में कामयाब हासिल की है आज सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर थाना मछलीशहर को उसी के गांव के मनोज यादव नामक व्यक्ति द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी, सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक के परिजन के तहरीर पर मनोज यादव के विरुध्द हत्या की धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमो का गठन किया गया था पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास से आज मनोज यादव की गिरफ्तारी की गयी। अभियुक्त से पुछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक का उसकी पुत्री के साथ मिलना-जुलना तथा सम्बन्ध थे, इसी कारण गुस्से मे आकर मेरे द्वारा यह घटना कारित की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू तथा मोटरसायकिल बरामद हुआ है ।
JAUNPUR:लालजी के परिवार की सहायता हेतु 4 सदस्यीय समिति का गठन
A 4-member committee was formed to help Lalji’s family,JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS HINDI जनपद जौनपुर के थाना जफराबाद अंतर्गत सा. मौ. मोहम्मदपुर कांध गांव में गत 25 मई 2025 को नेवादा हाईवे के पास निजी दुकान में लालजी गौतम, गुड्डू गौतम और यादवीर की मृत्यु से सम्बन्धित मार्मिक और संवेदनशील प्रकरण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। स्व0 गुड्डू की पत्नी सरिता ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने परिवार की सुरक्षा तथा अपराधियों की गिरफ्तारी आदि की मांग की, जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो तथा परिवारजन को पेंशन आदि का लाभ भी दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही मार्मिक है। इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील है तथा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा लगातार घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक के नाबालिक बच्चों को भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल योजना के तहत स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बच्चे को रु0 4000 महीना, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाएगा। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दोनों विधवा महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक महीने रु0 1000 मिलेगा तथा समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों परिवारों को रुपए 30-30 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें श्रम विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा एक चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जिसमे बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त सदस्य होंगे, जिनके द्वारा मृतक के घर पर जाकर उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु उनकी पात्रता के सम्बन्ध में सत्यापन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पेंशन, शिक्षा आदि से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।
JAUNPUR CRIME:प्रेम प्रसंग में छात्र की चाकू गोप कर हत्या
Student stabbed to death in love affair jaunpur crime
JAUNPUR CRIME NEWS : जौनपुर। प्रेम प्रसंग के चक्कर मे युवक की चाकू मार कर हत्या,सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास अनुज यादव नामक युवक की चाकू मार कर हत्या । जमालपुर गांव निवासी उन्ही के गांव के मनोज यादव नामक ब्यक्ति ने चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के सम्बन्ध में आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि उक्त घटना में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें DM
Consolidation process will end in villages older than 30 years.JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर केडीएम ने 30 वर्ष से अधिक पुराने गावों में चकबंदी प्रक्रिया समाप्त करने के निर्देश दिए है चकबंदी आयुक्त उत्तर प्र जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने 30 वर्ष से अधिक पुराने गावों में अंतिम अभिलेख बनाकर तत्काल चकबंदी प्रक्रिया समाप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम वेल्छा और नेवादा के अंतिम अभिलेख जून माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चकबंदी का कार्य गांव में कृषकों के साथ बैठकर संपादित किया जाए और आने वाली समस्याओं का तत्काल मौके पर निस्तारण किया जाए।
देश के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नव प्रसारित गांवों में चकबंदी आयुक्त के द्वारा निर्धारित विहित सीमा के अंतर्गत गांव में कार्य पूर्ण किया जाए।बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के द्वारा अवगत कराया गया कि 97 गांवो के सापेक्ष मात्र 60 लेखपाल है, जिस पर जिलाधिकारी ने वर्तमान स्थानांतरण सत्र में अतिरिक्त लेखपाल तैनात किए जाने हेतु चकबंदी आयुक्त को अनुरोध पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एस.ओ.सी. प्रशासनिक अशोक कुमार एवं पवन कुमार सिंधु व चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया का डीएम ने किया निरीक्षण
DM inspected the State Bank of India ,jaunpur news
JAUNPUR HINDI NEWS : जौनपुर स्टेट बैंक आफ इण्डिया मुख्य शाखा का DM डा0 दिनेश चन्द्र ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत लम्बित आवेदनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा फोन पर आवेदनकर्ताओं से वार्ता कर ऋण लेने के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी और प्रबन्धक को निर्देशित किया कि जिन आवेदनकर्ताओं के दस्तावेज अपूर्ण है, उन्हे उक्त दस्तावेज के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ ही ऋण वितरण हेतु अग्रेतर कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें। जिनका मार्जिन मनी नही जमा है, उन्हे मार्जिन मनी जमा करने के बारे में जानकारी देने के साथ ही ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लम्बित आवेदन शीघ्र निस्तारित किये जाए, जिससे शासन की मंशानुसार जनपद के युवाओं को रोजगार सृजक बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत सुगमतापूर्वक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है।
इस दौरान उन्होंने बैंक में उपस्थित खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ बताते हुए उन्हें जागरूक किया और बताया कि यह दोनो योजनाएं हमारे लिए सुरक्षा कवच है। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरु की गयी यह दोनो योजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र रु0 20 प्रति वर्ष का प्रीमियम देय होता है। और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 436 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देय है। उक्त दोनों बीमा योजना में बीमित व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर दिया जाता है। इस लिए योजना का लाभ अवश्य लें। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राहकों को इस योजना की जानकारी अवश्य दे जिससे कि उन्हें इसका लाभ मिल सके इस अवसर पर बैंक अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे।
Betel cultivation AUNPUR NEWS जौनपुर : पान की खेती के साथ परवल, कुंदरू की खेती से कृषक की आय हुई दोगुनी जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत रफ्तार पान विकास योजना चल रही है। योजना के तहत पान की खेती करने वाले किसानो का अनुदान प्रदान किया जाता है।
ग्राम कोल्हुआ विकासखण्ड महराजगंज के निवासी रामजनक पुत्र नन्हकू पिछले 02 साल से पान की खेती कर रहे है। उन्होंने बताया कि महीने में 12-15 हजार रूपये तक का पान आसानी से बिक जाता हैं। पान में ही परवल व कुंदरू की सहफसली खेती कर लेते है। 01 बीघा की खेती में रू0 पचास हजार की लागत आती है और 1 से 1.5 लाख का मुनाफा हो जाता है। पान की खेती के लिए बरेजा सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बांस की लकडी से बना एक ढांचा तैयार किया जाता है।
कृषक रामजनक ने पान के साथ-साथ सहफसली खेती से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, और खेती किसानी करने में उद्यान विभाग द्वारा सहायता मिल रही है। उन्होंने उद्यान विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर विभाग द्वारा तकनीकी मार्ग-दर्शन मिलता रहा है। जिससे पान के खेती करके 1 से 1.5 लाख रू0 का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। पराम्परगत खेती की अपेक्षा पान की खेती करके अच्छा मुनाफा प्राप्त हुआ। यह योजना कृषक भाईयो के लिए अत्यन्त लाभाकारी साबित हो रही है। पहले 1000 वर्ग मी0 में अनुदान की सुविधा थी, जो लागत का 50 प्रतिशत यानि 50453 देय है। परन्तु अब छोटे कृषक भाई भी इसका लाभ ले सकते है। 250 वर्ग मी0 से 1000 वर्ग0 मी0 में भी अनुदान की सुविधा उपलब्ध है, अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में सर्म्पक कर सकतें है।
किसानो को लाभ कृषि स्नातको को रोजगार –
वित्तीय वर्ष 2025-26 में उ0प्र0सरकार द्वारा किसानो एवं कृषि स्नातको की उन्नति के लिये वन स्टाप शॉप योजना के अर्न्तगत प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खुलने वाले इस केन्द्र पर जहॉ एक छत के नीचे किसानो को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद, बीज, दवा मिलेगी वही किराये पर लघु कृषि यंत्र भी मुहैया करायी जायेगी। इस केन्द्र के माध्यम से सरकार किसानों को जहॉं लाभ दिलाना चाहती है वही कृषि स्नातको की तरक्की के विषय में भी सोच रही है। कृषि विभाग द्वारा प्रयोग किये जाने वाले वन स्टॉप शाप में किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा मुहैया कराई जायेगी तथा उर्वरको के प्रयोग की संस्तुति की जायेगी। उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्युट्रिएन्ट, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक रसायन तथा जैव कीटनाशक सहित समस्त कृषि निवेशो की आपूर्ति होगी। लघु कृषि यंत्रो को यहॉं किराये पर भी उपलब्ध कराया जायेगा, प्रसार सेवाओ में, तथा कृषि प्रक्षेत्र निर्देशन का भी कार्य होगा। वन स्टाप शॉप का मालिकाना हक कृषि स्नातको को ही मिलेगा। सरकार ने स्नातको के लिये कई सुविधा देने का भी ऐलान किया है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 19 वन स्टाप शाप (एग्रीजक्शन) केन्द्रो की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
वन स्टाप शॉप के लिये अर्हता-
वन स्टाप शॉप के लिये आवेदन करने वाले अभ्यर्थियो की अर्हता में अभ्यर्थी जौनपुर जिले का निवासी हो तथा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक/ स्नातक जो कृषि एवं सहबद्व विषयों यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इस तरह की गतिविधियॉं, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यिलय से डिग्रीधारी हो, जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होगे। इसके अतिरिक्त अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी/कृषि विषय में इण्टरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर भी विचार किया जायेगा, तथा अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओ को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट अनुमन्य है, तथा जिनकी जन्म तिथि पहले होगी उनको वरीयता दी जायेगी। योजना की लागत- वन स्टाप शॉप के लिये अभ्यर्थी को रू0 100000.00 मात्र स्वयं खर्च करने होगे तथा रू0 500000.00 मात्र बैंक से ऋण मिलेगा। इस प्रकार कुल योजना की लागत रू0 600000.00 मात्र होगी। अनुदान की व्यवस्था- वन स्टाप शॉप हासिल करने वाले कृषि स्नातको को सरकार की ओर से खाद, बीज एवं कृषि रसायनों की बिक्री का लाइसेन्स की प्रतिपूर्ति अधिकतम रू0 5250.00 दिया जायेगा साथ ही बैंको से प्राप्त होने वाले रू0 500000.00 पर ब्याज पर अनुदान रू0 60000.00 तीन वर्षो के प्रस्तावित कार्य हेतु दिया जायेगा। वन स्टाप शॉप परिसर का किराया पर 50 प्रतिशत प्रतिमाह अधिकतम रू0 1000 प्रतिमाह की दर से 12 महीने का रू0 12000.00 अनुदान देय होगा। कृषि विभाग द्वारा चयनित कृषि स्नातको को व्यवसाय के निमित्त समेती रहमानखेड़ा, लखनऊ/आर0से0टी0 के द्वारा कम से कम 13 दिन का प्रशिक्षण कराया जायेगा। चयन प्रक्रिया- लाभार्थियो का चयन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कमेटी के द्वारा किया जायेगा। आवेदन-पत्र कार्यालय उप कृषि निदेशक कृषि भवन, जौनपुर में 25 जून 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है।