Home Blog Page 133

JAUNPUR ट्रिपल मर्डर में ससुर-दामाद गिरफ्तार 

0
JAUNPUR ट्रिपल मर्डर में ससुर-दामाद गिरफ्तार 
JAUNPUR ट्रिपल मर्डर में ससुर-दामाद गिरफ्तार 

Father-in-law Paltu Nagar and son-in-law Nagmani arrested in triple murder case in jaunpur

JAUNPUR TRIPLE MURDER UPDATE जौनपुर। वाराणसी लखनऊ नेवादा हाइवे अंडरपास निकट पिता और दो पुत्रों समेत तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता थाना जफराबाद अन्तर्गत नेवादा बाईपास के पास स्थित लालजी वेल्डिंग वर्कशाप पर 03 शव की सूचना पर देर शाम पुलिस ने  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जफराबाद पर मु0अ0सं0-122/2025 बनाम पलटू नागर, उसके बेटे व उसके दामाद के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए, पलटू नागर व उसके दामाद नागमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार पलटू नागर का बेटा गोलू की गिरफ्तार हेतु पुलिस की टीम लगी है जिस पर 25000-/ रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। मृतक के पुत्र जिलाजीत जो जिला कारागार में बंद था उसे 24 घंटे की पैरोल पर बाहर लाकर उसके माध्यम से विधि सम्मत तरीके से मुखाग्नि दी गई है। मौके पर शांति है पुलिस के मुताविक इस मामले में बीट बुक तथा हत्या रोकथाम रजिस्टर में रंजिश के सम्बन्ध में अंकन न करने के दृष्टिगत बीट पुलिस अधिकारी, हल्का प्रभारी तथा थाना प्रभारी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करते हुए विभागीय कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अधीन प्रारंभ की गई है।

JAUNPUR ट्रिपल मर्डर में ससुर-दामाद गिरफ्तार 
triple murder case in jaunpur

जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास बने अंडरपास के निकट एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लालजी भैया इंजीनयरिंग वर्क्स इलेक्ट्रीकल एवं मैकेनिकल्स वर्क शॉप पर बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर कर के फरार हो गए परिजन रात से ही फोन लगा रहे थे फोन न उठने पर सुबह उनके रिस्तेदार मौके पहुंचे  तों उन्होंने देखा कि पिता समेत दोनो पुत्रों की लाश वर्कशॉप के कमरे में पड़ी है जिसका सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना में मृतकों की पहचान लालजी50 वर्ष, उनके पुत्र गुड्डू 32 वर्ष और राजवीर25 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों लालजी भैया इंजीनियरिंग वर्क्स इलेक्ट्रिकल्स की दुकान के अंदर बने एक कमरे में सो रहे थे। रात में अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और तीनों को हथौड़ा और रॉड से मारकर हत्या कर दी।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले बदमाश

हत्या करने के बाद बदमाशों ने दुकान में लगें सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठ लें गए हमलावर ने खुन करने के बाद सबुत भी उठा लें गए। जिससे पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाएं

 पुरानी रंजिश की कहानी

जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि मृतक लालजी पहले पलटू राम के मकान में किराए पर कारखाना चलाते थे। कमरे को खाली कराने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
साथ ही गुड्डू पर पलटू राम की बेटी को भगाने का भी मुकदमा दर्ज था। दोनों पक्षों में दो-दो केस पहले से चल रहे थे। पुलिस को शक है कि इसी पुरानी दुश्मनी में तीनों की हत्या की गई।

एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि लालजी भैया इंजीनयरिंग वर्क्स इलेक्ट्रीकल एवं मैकेनिकल्स वर्क शॉप की दूकान है यही बगल में कमरा है लालजी अक्सर अपने दुकान का कार्य खत्म कर ताला लगाकर अक्सर घर चले जाते थे ।मगर बीती रात्रि लालजी अपने दो पुत्रों के साथ जब कल घर नही पहुचे तो जानकारी की गई तो पाया गया कि इस कमरे के अंदर उन तीनों के शव पाया गया। हमलावर द्वारा  किसी हार्ड वस्तु से तीनों पर हमला कर हत्या कर दी गई।पूरी वारदात पर पुलिस की नजर है। पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जफराबाद थाना छेत्र में अपराध अपराधी बेखोफ

 जफराबाद थाना क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं हों रही है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। थाने से महज कुछ ही दूरी पर इस तरह की निर्मम हत्या ने यह स्पष्ट कर दिया है। कि जफराबाद थानाध्यक्ष से कानून-व्यवस्था संभल नहीं रही।इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खुलेआम कह रहे हैं कि पुलिस सिर्फ कागज़ी कार्रवाई में व्यस्त रहती है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जनता के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बना रहेगा।

लुट, किडनैप ,अपहरण चोरी के आंकड़े

केस 1-
 18 अप्रैल को बाईपास जफराबाद में हुई पिकअप लूट का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तारी से दुर हैं।

केस 2-अप्रैल में नाथुपुर जमैथा रेलवे क्रासिंग पर गेट ना खोलने पर बोलरो सवार बदमाशों ने पीटा अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

केस 3-
2 मई को कोचिंग जा रहे दो दलित छात्र का अपहरण अपराधि बैखौफ

 केस 4- 23 अप्रैल को हौज के  14 वर्षीय किशोरी के अपहरण
 केस 5- 3 मई को थाना छेत्र के शेखलम्पुर गाँव मे नाबालिग किशोरी के अपहरण
केस6-दिसंबर 2024 में जमैथा गांव में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से भगवान विष्णु और लक्ष्मी की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी का खुलासा आज तक नहीं हुआ

अफसरशाही पर हावी है थानाध्यक्ष

जफराबाद थानाध्यक्ष की कार्य शैली कई सवालों के घेरे हैं स्थानीय लोगों का कहना है अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहें थानाध्यक्ष।इस थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कई बड़े घटानाए हुई लेकिन उनकी गिरफ्तारी आज तक नहीं हों पाई। ऐसी घटनाएं आएं दिन हों रहीं पुलिस मुकदर्शक बनीं हुईं हैं पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ लापरवाह थानाध्यक्ष पर कई बड़ी घटनाओं का खुलासा ना करने वाले थानाध्यक्ष पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए। लोगों ने अनुसार थानाध्यक्ष की ऊंची पकड़ के नाते इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है अब देखना इतनी बढ़ी घटना के बाद कोई कार्रवाई होती है या फिर अफसर के ऊपर भारी पड़ेगा थानाध्यक्ष l

  रिपोर्ट – श्रवण उपाध्याय 

JAUNPUR NEWS:प्रदर्शनी देख गदगद हुए मंत्री 

0
JAUNPUR NEWS जौनपुर पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने देखी प्रदर्शनी 
JAUNPUR NEWS जौनपुर पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने देखी प्रदर्शनी 

Minister AK Sharma inaugurated the exhibition at Veer Bahadur Singh Purvanchal University ,jaunpur news

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने देखी प्रदर्शनी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,के महंत अवैद्यनाथ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के द्वारा समर कैंप आयोजन, आईसीटी लैब की स्थापना, स्मार्ट क्लास स्थापना एवं टैबलेट वितरण योजना जैसी कई नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा प्रदेश सरकार अरविंद कुमार शर्मा, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, मड़ियाहूं डा0 आर. के.पटेल, शाहगंज रमेश सिंह, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू, पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष बीजेपी पुष्पराज सिंह और डा0 अजय सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त शिक्षकों, शिक्षा विभाग केअधिकारियों, कर्मचारियों,ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा देखा गया।

JAUNPUR NEWS जौनपुर पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने देखी प्रदर्शनी 

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के अर्न्तगत हो रहे कार्यों, बच्चों के पठन-पाठन के दिशा में मा0 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये पहल, बदलाव, नवाचार से संबंधित प्रदर्शनी, अभिभावकों को प्रेरित करना और भविष्य में इसी प्रेरणा के साथ बच्चे आगे बढे और विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन हो, यही इस कार्यक्रम का उददेश्य है।

उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती मनायी जा रही है, इस उपलक्ष्य में शासन और जिला प्रशासन के द्वारा गोष्ठियां आयोजित की जा रही है, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी संस्मरण को याद किया जा रहा है, जो हमारे समाज, हमारे लोकमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। जिससे हम अपने देश को समर्थ, समृद्ध और सम्पन्न बना सकते है। प्रदेश सरकार के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया तथा जिसका सजीव प्रसारण आज हम सभी ने देखा। इसी क्रम में अन्य जनप्रतिनिधिगण ने भी शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार पर अपने विचार रखे। 

शासन के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर में  मंत्री द्वारा डीएलएड प्रशिक्षकों द्वारा कराए गए मूल्यांकन में खंड शिक्षा अधिकारियों की सराहनीय भूमिका को स्वीकार करते हुए 06 खण्ड शिक्षा अधिकारियों (खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर राजेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर अरविंद कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसंत कुमार शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी केराकत अखिलेश कुमार झा एवं खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य) को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, साथ ही 05 पीएम विद्यालयों (पीएम श्री विथार, नाथूपुर, सबरहद, इब्राहिमाबाद एवं कुरनी) में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया तथा 05 प्रधानाध्यापकों (प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज, कंपोजिट विद्यालय मियापुर, कंपोजिट विद्यालय रास मंडल, प्राथमिक विद्यालय मतापुर एवं लाइन बाजार सभी नगर क्षेत्र) को टेबलेट भी वितरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मंत्री  को आश्वस्त किया कि जनपद जौनपुर बेसिक शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं में सदैव अग्रणी रहा है और भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु कटिबद्ध रहेगा।  इस भव्य आयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

JAUNPUR MURDER जौनपुर में पिता पुत्र समेत 3 की हत्या

0
JAUNPUR MURDER: 3 people including father and son killed in Jaunpur
JAUNPUR MURDER: 3 people including father and son killed in Jaunpur

JAUNPUR MURDER: 3 people including father and son killed in Jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। वाराणसी लखनऊ नेवादा हाइवे अंडरपास निकट पिता और दो पुत्रों समेत तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या हो गई।

यूपी के जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास बने अंडरपास के निकट एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लालजी भैया इंजीनयरिंग वर्क्स इलेक्ट्रीकल एवं मैकेनिकल्स वर्क शॉप पर बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर कर के फरार हो गए सोमवार को जब गांव के कुछ लीग दुकान पर पहुचे तो उनके होश उड़ गये । ग्रामीणों ने आननफानन में इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना में मृतकों की पहचान लालजी, उनके पुत्र गुड्डू और राजवीर के रूप में हुई है। तीनों लालजी भैया इंजीनियरिंग वर्क्स इलेक्ट्रिकल्स की दुकान के अंदर बने एक कमरे में सो रहे थे। रात में अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और तीनों को हथौड़ा और रॉड से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सुराग न लगे इस लिए दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR अपने साथ ले कर चले गए।

मौके पर पहुचे ADG piyush mordia ने बताया कि लालजी भैया इंजीनयरिंग वर्क्स इलेक्ट्रीकल एवं मैकेनिकल्स वर्क शॉप की दूकान है यही बगल में कमरा है लालजी अक्सर अपने दुकान का कार्य खत्म कर ताला लगाकर अक्सर घर चले जाते थे मगर बीती रात्रि लालजी अपने दो पुत्रों के साथ जब कल घर नही पहुचे तो जानकारी की गई तो पाया गया कि इस कमरे के अंदर उन तीनों के शव पड़े हुए है। पाया गया कि कोई ब्यक्ति किसी हार्ड वस्तु से तीनों पर हमला कर चोट पहुचा कर हत्या कर के चले गए जल्द ही पुलिस इसका अनावरण करेगी।

JAUNPUR MURDER जौनपुर में पिता पुत्र समेत 3 की हत्या
Oplus_131072
JAUNPUR MURDER जौनपुर में पिता पुत्र समेत 3 की हत्या
Oplus_131072

JAUNPUR NEWS कोटेदार पर तानाशाही भारी

0
JAUNPUR NEWS कोटेदार पर तानाशाही भारी
JAUNPUR NEWS कोटेदार पर तानाशाही भारी

Dictatorship takes a toll on the ration dealer jaunpur news

JAUNPUR NEWS खुटहन जौनपुर : रूस्तमपुर के कोटेदार देवतादीन यादव पिछले कई वर्षों से गांव के डिहिया-फतेहगढ़ मार्ग स्थिति तीन कमरों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। बीते शुक्रवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर 49 पैकेट गेंहू व 18 पैकेट चावल समेत लगभग 33 कुंतल खाद्यान्न पार कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर  देवतादीन यादव ने 112 नंबर पर फ़ोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचीं पुलिस खानापूर्ति करके लौट गई।

वहीं सूचना पर पहुंचे शाहगंज के पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने कोटेदार देवतादीन यादव पर रौब जमाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करा दी। क्षेत्र में अफसरशाही की यह तानशाही चर्चा का विषय बन गई है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो चोरी हुए खाद्यान्न का पता लगाने की जगह पूर्ति निरीक्षक और पुलिस की मिलीभगत से पीड़ित कोटेदार पर एफआईआर दर्ज करके अप्रत्यक्ष तौर पर चोरों को हौसला देने का काम किया है।

एक तरफ जहां योगी सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही हैं, वहीं उनके अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। दबी जुबान लोग कह रहे हैं कि पुलिस को जहां घटना का पर्दाफांस कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी, वहां पुलिस ने पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज़ करके संवेदनहीनता दिखाई है। इससे चोरों के हौसले तो बढ़ेंगे ही, आम लोग चोरी की घटना की शिकायत करने से भी डरेंगे। वहीं पुलिस की हीलाहवाली और पूर्ति निरीक्षक के अड़ियल रवैए से ग्रामीणों और कोटेदारों में खासी नाराजगी है l

यह भी पढ़े : ढैचा की खेती से बढ़ती है मिट्टी की उर्वरता

ढैचा की खेती से बढ़ती है मिट्टी की उर्वरता

0
ढैचा की खेती से बढ़ती है मिट्टी की उर्वरता
ढैचा की खेती से बढ़ती है मिट्टी की उर्वरता

जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी ने लिया ढैचा की खेती का सहारा

JAUNPUR NEWS जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारे देश में फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिये यूरिया का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है, क्योंकि इससे फसलों में नाइट्रोजन की आपूर्ति होती है, जो पौधों के विकास के लिये बेहद जरूरी है, किंतु यह रासायनिक खाद, यूरिया, फास्फोरस, पोटाश या पेस्टीसाइड्स आदि जैव उर्वरक व कीटनाशक नहीं है, जिसके कारण प्राकृतिक और जैविक खेती का मकसद पूरा नहीं हो पाता है। यही वजह है कि इसके दुरगामी समाधान के लिए अब किसानों के बीच ढैचा की खेती पर जोर दिया जा रहा है।


 यह जिलाधिकारी द्वारा कृषक हित की दृष्टि से अनुकरणीय प्रयास है और इसी दिशा में किसानों के बीच जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक माह पूर्व किसान खरीफ फसल गोष्ठी के माध्यम से जनपद जौनपुर में जो ढैंचा की बुवाई को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है, कोशिश है कि देशी खेती को बढ़ावा देने के लिए ढैंचा की खेती की दिशा में क्रांतिकारी कदम हो सकता है।


  नैसर्गिक खाद उत्पादन की यह विधि सस्ती, सर्वसुलभ, पर्यावरण अनुकूल और विभिन्न मायनों में लाभदायक है। इसलिए उन्होंने समस्त किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि इस नेक व जनहितकारी प्रयास का अनुकरण करें और किसानों की आय दुगुनी करने के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों को मजबूत करे। उन्होंने बताया कि कि ढैंचा की खेती सामान्य तरीके से ही करते हैं। इसकी बुवाई के मात्र डेढ़ महीने के अंदर ढैंचा के पौधों की लंबाई 3 फीट हो जाती है और इसकी गांठों में नाइट्रोजन का भंडार भर जाता है। लिहाजा इसी समय ढैंचा की कटाई करके खेतों में फैला देते है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खाद उत्पादन विधि में ढैंचा की बुवाई और 45 दिन में उसे पलट देने यानी खेत की मिट्टी में उसे जोतकर मिला देना एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे गांवों में कम खर्च करके अच्छी फसल ली जा सकती है, क्योंकि यह विधि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए आदिकाल से उपयोग की जा रही है, यह मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश की मात्रा को बढ़ाता है।


ढैंचा की जड़ में नाइट्रोजन होता है, इसकी पत्तियों के रस में खरपतवार व कीटनाशक गुण होते हैं। इसलिए यह बहुउपयोगी पैदावार है। यह पौधा कार्बनडाईऑक्साइड को भी अवशोषित करता है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ती है। मिट्टी की जैविक संरचना में सुधार होता है। इस ढैंचा को आमतौर पर बारिश के मौसम में बोया जाता है और फिर मिट्टी में मिला दिया जाता है, जिससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ती है। इसके इस्तेमाल के बाद यूरिया की एक तिहाई जरूरत कम होगी और खरपतवार की संभावना भी कम हो जाती है।


  इस प्रकार ढैंचा की उपज से मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है। ढैंचा नाइट्रोजन स्थिरीकरण के माध्यम से मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ाता है। इसलिए इससे विभिन्न फसलों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और यूरिया, पोटाश, डीएपी आदि विदेशी खादों और कीटनाशक आदि की जरूरत कम पड़ती है। इसलिए इसको बढ़ावा देने से जहां एक ओर रासायनिक खेती हतोत्साहित होती है, वहीं जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है। इससे बहुमूल्य भारतीय मुद्रा की भी बचत होती है।


 ढैंचा का उपयोग हरी खाद के रूप में किया जा सकता है, जिससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ती है, जो मिट्टी की संरचना को बेहतर बनाने और जल धारण क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यही नहीं, ढैंचा गहरी मिट्टी की परतों से पोषक तत्वों को ऊपरी मिट्टी तक पुनर्चक्रित करने में मदद करता है, जिससे वे बाद की फसलों के लिए उपलब्ध हो जाते हैं।


           कुछ लोग ढैंचा को पशुओं के लिए चारा के रूप में भी उपयोग किया करते हैं, जिससे खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा मिलता है। इसप्रकार यह एक ऐसी उपयोगी फसल है जो एक साथ हरित क्रांति के साथ साथ श्वेत क्रांति को भी बढ़ावा मिलती है। इसलिए सरकार भी जरूरतमंद किसानों को बीज व अन्य सहयोग प्रदान करती है। बताया जाता है कि ढैंचा का उपयोग फसल चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करता है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करता है।


            वर्तमान दौर में रासायनिक खादों के बढ़ते उपयोग और उससे मिल रहे गुणवत्ताहीन व पोषक तत्व विहीन कथित तौर पर जहरीले खाद्य पदार्थों को नियंत्रित करने के लिए ही सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है ताकि प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बची रहे और बच्चों व समाज को एक अच्छा खाद्यान्न मिल सके। इससे मानवीय स्वास्थ्य अप्रभावित रहेगा, अन्यथा सरकारी मेडिकल खर्चों में भारी इजाफा करना पड़ेगा।


किसान खाद्यान्न या बागवानी फसलों के साथ-साथ ढैंचा की सह-फसली खेती भी कर सकते हैं। क्योंकि इसे फसलों में बीच में लगाया जाता है, जिससे खरपतवारों की समस्या नहीं रहती है। चूँकि ढैंचा लगाने पर खेतों में झाडीदार उत्पादन मिलने लगता है, जिसके चलते धूप सीधा जमीन पर नहीं पड़ती। इतना ही नहीं, सह-फसली खेती करने पर ढैंचा की गाठों से फसलों को भी नाइट्रोजन की आपूर्ति होती रहती है। इस प्रकार से यह ढैंचा ही है, जो फसल में नाइट्रोजन के साथ-साथ फास्फोरस और पोटाश आदि सबकी कमी को एक साथ पूरा करता है। इसलिए


ढैंचा की खेती रबी या खरीफ सीजन से पहले की जाती है, ताकि नकदी फसलों को कम लागत में बेहतरीन पोषक तत्व मिल सके। वहीं इसकी फसल में फूल निकलने के बाद कटाई का काम किया जाता है, क्योंकि इस समय तक ढैंचा की जड़ें काफी नाइट्रोजन सोख लेती हैं। वहीं, फसल की कटाई के बाद हरी खाद बनने के लिये पूरे खेत पर फैला दिया जाता है और हल्की सिंचाई भी की जाती है। इस तरह से पानी पड़ने पर जड़ों का नाइट्रोजन मिट्टी में पहुंच जाता है और फसलों को पोषक तत्व प्रदान करता है।


कृषि विशेषज्ञों की मानें तो ढैंचा की खेती करने के बाद इसे हरी खाद के रूप में इस्तेमाल करने पर यूरिया की एक तिहाई जरूरत कम हो जाती है, जिससे पैसा और संसाधनों की बचत होती है। वहीं, ढैंचा की हरी खाद बनाने पर खेतों में खरपतवार की संभावना नहीं रहती, जिससे निकाई-गुड़ाई और खरपतवार नियंत्रण की बड़ी लागत कम हो जाती है। चूंकि ढैंचा की पत्तियों में नाइट्रोजन का रस काफी मात्रा में होता है, जिसके कारण कीट-पतंगों का असर सीधा फसल पर नहीं पड़ता और फसलें सुरक्षित रहती हैं। इससे फसलों में नाइट्रोजन के साथ-साथ फास्फोरस और पोटाश की भी आपूर्ति होती है, जिससे पोषक तत्वों पर अलग से होने वाला खर्चा बच जाता है। इससे फसलों के साथ-साथ मिट्टी की सेहत भी कायम रहती है और ढैंचा की खेती से भूजल स्तर भी कायम रहता है, जिससे अधिक सिंचाई की जरूरत भी नहीं पडती है।


              कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक हेक्टेयर में सिर्फ ढैंचा की खेती करने से 3 महीने में 10 क्विंटल ढैंचा उत्पादित किया जा सकता है और हजारों की जलावन की लकड़ी भी प्राप्त होती है। इसलिए इस दिशा में जारी सरकारी प्रयास आमलोगों के लिए स्तुत्य होनी चाहिए और जय किसान, जय जवान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान पर आधारित सरकारी प्रयास को अपनाने में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। चूंकि भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किया गया कदम, प्रादेशिक व राष्ट्रीय बदलाव का वाहक बनेगा। उन्होंने कहा कि हमें भी शासन के इस अभिनव प्रयास के साथ कदम मिलते हुए अपनी कृषि को जैविक आधारित बनाना चाहिए।

jaunpur News:अमृत वाटिका का डीएम ने किया निरीक्षण 

0
jaunpur Newsअमृत वाटिका का डीएम ने किया निरीक्षण 
jaunpur Newsअमृत वाटिका का डीएम ने किया निरीक्षण 

DM inspected Amrit Vatika

JAUNUR NEWS IN HNDI जौनपुर : विकासखंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत पाली में लगभग 10 बीघे में बनाए गए अमृत वाटिका का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि लगभग 2000 से ज्यादा पौधे अमृत वाटिका में लगाए गए हैं इसमें लगभग 30 प्रजाति के फलदार पौधे लगाए गए है। ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि यह पौधे पिछले साल जुलाई में लगाए गए थे।इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर जो पौधे लगाए गए थे उसमें लगभग 90 प्रतिशत पौधे से अधिक पौधे जीवित हैं और इस वर्ष भी खाली जगहों पर पौधारोपण किया जाए। 
         

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में बनाए गए पार्क एवं ग्राम सचिवालय का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालय में रोस्टर वाइस नियमित बैठना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मौके पर खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा, सचिव बृजराज सरोज, मनरेगा के टी ऐ जेई अजय सिंह, इंजीनियर सुरेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR CRIME:शांति भंग में10 लोग पाबन्द

0
JAUNPUR CRIME:शांति भंग में10 लोग पाबन्द
jaunpur crime news

Khetasarai police arrested 10 people for trying to maintain peace,jaunpur crime News

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में कुल 10 लोगों को पाबन्द कर दिया।

खेतासराय प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम गयासपुर नोनारी व कस्बा खेतासराय से रोशन लाल, रवि कुमार, खुशबू, साधना, रामसेवक, करमचंद, रेनू, शबनम बानो, महताब आलम एवं गजाला को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के साथ उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, मो. तारिक अंसारी तथा मुख्य आरक्षी नफीस अहमद, आरक्षी अंकुश सिंह, महिला आरक्षी बिंदू एवं शुभम त्यागी शामिल रहे।

JAUNPUR NEWS :संविधान और साझी विरासत पर बैठक संपन्न

0
JAUNPUR NEWS संविधान और साझी विरासत पर बैठक संपन्न

250 युवाओं के कार्यों की प्रस्तुति और भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) आजाद शिक्षा केंद्र कार्यालय, खेतासराय में साझी सोच कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान और साझी विरासत विषय पर एक विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत मनोज कुमार द्वारा कार्यक्रम के एजेंडे की प्रस्तुति से हुई।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से पिछले एक वर्ष में 250 युवाओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही आगामी छह महीनों की कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आजाद शिक्षा केंद्र के प्रमुख नेसार अहमद खान ने बताया कि आने वाले चार महीनों में युवा सोशल एक्शन प्रोग्राम के तहत गांव और कस्बों में युवाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुस्लिम और ओबीसी समुदाय के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि व्यापक जनसहभागिता के साथ सामाजिक चेतना विकसित हो सके।

आईएसडी नई दिल्ली से आए अवधेश यादव ने विचारों में बदलाव की प्रक्रिया को समय-साध्य बताया और निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। सैयद तारिक ने गांवों में शाम को चौपाल आयोजित करने की सलाह दी ताकि संवाद को जनमानस तक पहुंचाया जा सके।

वहीं, वाराणसी से श्रम विभाग के अधिकारी अमीनुद्दीन ने सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने की बात कही। पत्रकार अजीम सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग की जरूरत बताते हुए जागरूकता बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर सूफियान अहमद, ज्योतिका श्रीवास्तव, आफताब आलम, वीर सेन प्रताप, शिल्पा प्रजापति, दीपा विश्वकर्मा, बीनू चौधरी, कुशाग्री श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, लइक अहमद, अमरजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख निसार अहमद खान ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए उनके सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया और बैठक का समापन किया।

शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें DM

0
शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें DM
शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें DM

JAUNPUR NEWS जौनपुर 24 मई : जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर  थाना कोतवाली मछलीशहर में फरियादियों की समस्याएं सुनी गयी।जिलाधिकारी के द्वारा फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद के प्रकरणों में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए  जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महिला पुलिस भी सक्रिय रहे।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, कोतवाल, कानूनगो और लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spotlight लायेगा तूफान,अंधेरे में डूब सकती है धरती ? 

0
Spotlight लायेगा तूफान,अंधेरे में डूब सकती है धरती? 
Spotlight लायेगा तूफान

Spotlight Will the storm bring darkness? Can the earth sink into darkness? डॉ.दिलीप कुमार सिंह

धरती और सूर्य का संबंध अद्भुत है धरती सूर्य से ठीक उतना ही दूर है जितनी दूर पृथ्वी पर जीवन पेड़ पौधे और हरियाली और पानी जन्म ले सकता है और टिक सकता है अभी तक असंख्य आकाशगंगा वाले अनंत ब्रह्मांड में केवल हरी नीली पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन पाया जाता है और यह सभी सूर्य के कारण है ऐसा परिक्रमण और परिभ्रमण के कारण होता है इस समय दुनिया के बहुत से वैज्ञानिक संस्थान और वैज्ञानिक यह दावा कर रहे हैं कि मई के अंत और जून जुलाई महीने में धरती पर भयंकर सौर आंधियों और सौर ज्वालाओं के कारण अंधेरा छा सकता है और विद्युत तथा इलेक्ट्रॉनिक संबंधी चीज जैसे कंप्यूटर लैपटॉप मोबाइल इंटरनेट एवं नौवहन सिस्टम नष्ट भ्रष्ट हो सकता है क्या ऐसा सचमुच संभव है आइए इस पर गंभीरता से विचार करें l

वास्तव में चंद्रमा पृथ्वी की पृथ्वी सूर्य की और सूर्य आकाश गंगा की और आकाशगंगा विराट आकाशगंगाओं के समूह की परिक्रमा करता है जो अंत में विराट ब्लैक होल और व्हाइट होल की परिक्रमा करते हुए अनंत में समाहित हो जाता है इसी अनंत से सृष्टि उत्पन्न होती है और इसी में सब कुछ समाहित हो जाता है लेकिन यहां हमारा विषय सूर्य है प्रत्येक 11 12 वर्ष में सूर्य का तापमान अचानक बहुत बढ़ जाता है ऐसा सूर्य पर ताप नाभिकीय अभिक्रियाओं और चुंबकीय क्षेत्र के विस्फोट होने के कारण होता है जैसा कि सभी लोग जानते हैं सूर्य विराट अग्नि का भयंकर धधकता हुआ एक पिंड है जो धरती से 13 लाख गुना बड़ा है इसकी सतह का तापमान लगभग 7000 डिग्री सेल्सियस और केंद्र का तापमान डेढ़ से 2 करोड़ डिग्री सेल्सियस होता है जहां पर कोई भी वस्तु ठोस अवस्था में नहीं रह सकती क्योंकि धरती की कठोर से कठोर और मजबूत से मजबूत वस्तु भी 5000 डिग्री सेल्सियस पर भाप बनकर उड़ जाती है ऐसे में इन सौर ज्वालाओं और सौर आंधियों का क्या प्रभाव धरती पर पड़ने जा रहा है अभी 15 16 मई के आसपास अमेरिका चीन और अफ्रीका के अनेक भागों में सूर्य के सक्रिय भाग के पृथ्वी की तरफ होने के कारण विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों में भयानक गड़बड़ी आई थी और नेविगेशन सिस्टम नष्ट भ्रष्ट हो गया था हो गया था और ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि म ई के अंतिम भाग जून जुलाई में इसका गहरा और व्यापक प्रभाव धरती के चुंबकीय क्षेत्र पर और ओजोन मंडल पर पड़ने वाला है l

Spotlight लायेगा तूफान,अंधेरे में डूब सकती है धरती ? 

: डॉ.दिलीप कुमार सिंह :

Spotlight सके कारण दुनिया भर के मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप डेस्कटॉप टैबलेट इंटरनेट और विद्युत यंत्रों पर वायु और अंतरिक्ष यानू अंतरिक्ष स्टेशनों इत्यादि पर इसका गहरा असर पड़ेगा और अनेक महत्वपूर्ण चीजें हमेशा के लिए बर्बादहो सकती हैं क्योंकि सूर्य में जो विस्फोट होता है वह बहुत ही भयानक और प्रचंड होता है और वह विद्युत और प्रकाश की गति से चलता है और रास्ते में आने वाले हर चीज को कहां से नहस कर देता है इसका मानव पशु पक्षियों और फसलों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

इसके पहले 2014 ईस्वी में सूर्य पर होने वाले प्रचंड विस्फोट और विद्युत चुंबकीय रेडिएशन ने धरती पर भयानक तबाही मचाई थी और अमेरिका यूरोप के अनेक भागों पर इसका भीषण प्रभाव पड़ा था और तब इस सिस्टम को बनाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ा था इन कर ज्वालामुखी और सौर आंधियों का कारण सूर्य के द्रव्यमान में हो रही भयंकर ताप नाभिकीय अभिक्रियाएं हैं जिससे प्रचंड विस्फोट और भयंकर उर्जा निकल रही है इस ऊर्जा की गणना करना बड़ा मुश्किल है इन ताप नाभिकीय क्रियाओं के कारण सूर्य का तापमान अचानक बहुत अधिक बढ़ जाता है और प्रबल चुंबकीय क्षेत्र का निर्माण होता है जिसमें प्रचंड विस्फोट के कारण भयानक सौर ज्वालाएं उत्पन्न होती हैं जो रेडियोएक्टिव रूप में प्रकाश की गति से धरती की तरफ दौड़ती है और केवल 8 मिनट 20 सेकंड में धरती पर पहुंच जाती है सूर्य के प्रबल विद्युत चुंबकत्व के कारण लाखों किलोमीटर की महा भयानक ज्वाला है उत्पन्न होते हैं जो निर्वात में बहुत तेजी से फैलती रहती है।

इस प्रकार सूर्य पर जब तप नाभिकीय अभिक्रियाएं मंद होती हैं तब सूर्य का तापमान घट जाता है और काले काले धब्बे दिखाई देते हैं जिन्हें ब्लैक स्पॉट कहते हैं तो उसका अर्थ यह होता है कि सूर्य की सतह का तापमान कम है लेकिन जब यह लाल नारंगी होते हैं तो सूर्य का तापमान बाढ़ जाता है और ऐसा हर 11 12 वर्ष में होता है जब यह सौर आंधी उतरी और दक्षिणी ध्रुव में पहुंचता है तो उसे मेरुप्रभा करते हैं जिसे अंग्रेजी में अरोरा कहा जाता है इस रहस्य को हमारे ऋषि मुनि प्राचीन काल से अच्छी तरह जानते से और इस मेरु प्रभा का बहुत विस्तार से वर्णन किया गया है की किस तरह से या उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर सुंदर दृश्य पैदा करती है

सारे वैज्ञानिक और विचारक चिंतित है कि उसका कितना भयानक प्रभाव सौर ज्वालाओं और सौर आंधियों का धरती पर पड़ेगा इसके बारे में बार-बार चेतावनी दी जा रही है और इसका विद्युत चुंबकत्व और इलेक्ट्रॉनिक्स पर कितना असर पड़ेगा । और इसके प्रभाव से अंतरिक्ष में घूम रहे हो और अंतरिक्ष स्टेशन प्रभावित ना हो जाएं और धरती पर सारा जीवन अचानक ठप होकर धरती अंधेरे में न डूब जाए क्योंकि ऐसा हुआ तो उसका भयानक नुकसान होगा और दुर्भाग्य से हर 11 वर्ष की तरह इस समय भी सूर्य का सबसे सकरी गर्म विद्युत चुम्बकत्व वाला भाग पृथ्वी की तरफ है प्रकाश की गति से चल रहे इन कर ज्वालामुखी और सुर आंधियों का प्रभाव कंप्यूटर लैपटॉप डेस्कटॉप इंटरनेट ट्यूब लाइट अंतरिक्ष स्टेशन हवाई जहाज पानी के जहाज के अलावा पशु पक्षियों और मानव मस्तिष्क पर अग्रसर डालकर धरती पर उन्माद हिंसा मारकाट युद्ध और पागलपन के स्थिति बड़ा सकती है जिसका नुकसान अभूतपूर्व होगा

इस प्रकार सौर आंधियां सौर ज्वालाएं सौर कलंक ताप नाभिकीय क्रियाएं और विद्युत चुंबकत्व को लेकर लोगों में गहरी जिज्ञासा और डर है कि आखिर सचमुच क्या होगा हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार इसका थोड़ा बहुत असर तो पड़ सकता है और पड़ेगा लेकिन धरती पर अंधेरा छा जाने वाली ऐसी कोई घटना नहीं घटने जा रही है और न धरती और आसमान पर स्थित विद्युत चुंबकीय इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हवाई जहाज जलन अंतरिक्ष स्टेशन इत्यादि पूरी तरह नष्ट और बर्बाद होंगे हां इतना अवश्य है कि अपने मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप सेल फोन बिजली की चीज और इलेक्ट्रॉनिक के सामानों में सावधानी आवश्यक हैं l