Home Blog Page 5

JAUNPUR,स्वतंत्रता दिवस पर अशोक सिंह ने दिखाई राष्ट्रभक्ति की मिसाल

0

स्वतंत्रता दिवस पर अशोक सिंह ने दिखाई राष्ट्रभक्ति की मिसाल, सैनिकों के सम्मान से बढ़ाया देशभक्ति का मान


JAUNPUR NEWS जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और सैनिक सम्मान को एक साथ जोड़ते हुए कई कार्यक्रमों में शिरकत की। अपने गांव से लेकर विद्यालय और फिर पूर्व सैनिकों के सम्मान तक, अशोक सिंह का पूरा दिन देशप्रेम और समाज के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित रहा।

JAUNPUR,स्वतंत्रता दिवस पर अशोक सिंह ने दिखाई राष्ट्रभक्ति की मिसाल

सबसे पहले अशोक सिंह ने बरसठी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। खास बात यह रही कि इसी विद्यालय में अशोक सिंह ने कभी प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी। वर्षों बाद उसी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का अवसर मिलने पर उन्होंने इसे अपने जीवन का भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।

ध्वजारोहण के बाद अशोक सिंह ने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रेरणादायक कहानी सुनाकर मेहनत, लगन और देशप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में जोश भर दिया।

अशोक सिंह ने कहा कि जिस विद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की, उसी विद्यालय में आज ध्वजारोहण करना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। इसी विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा लेकर उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने का सफर शुरू किया और आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें इस विद्यालय की नींव का महत्वपूर्ण योगदान है।

इसके बाद अशोक सिंह मड़ियाहूं स्थित चितरंजन कान्वेंट स्कूल के ट्रस्टी दिलीप जायसवाल के साथ मिलकर विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोपहर में रामपुर में समाज विकास क्रांति पार्टी की ओर से फौजी भाइयों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की सेवा कर चुके सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। अशोक सिंह ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को देश के लिए गौरव बताया।

मीडिया से बातचीत में अशोक सिंह ने कहा कि सैनिक ही देश की सीमाओं पर दुश्मनों से देश की रक्षा करते हैं। उनके त्याग, साहस और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान करके समाज विकास क्रांति पार्टी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

अशोक सिंह के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में शिक्षा के मंदिर से लेकर सैनिक सम्मान तक दिखाई दिया राष्ट्रप्रेम का यह संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। खासकर अपने ही विद्यालय में ध्वजारोहण कर उन्होंने यह संदेश दिया कि जिस मिट्टी और जिस संस्थान ने जीवन की पहली सीख दी, उसे याद रखना और उसका सम्मान करना ही सच्ची सफलता की पहचान है। स्वतंत्रता दिवस पर अशोक सिंह का यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और समाज के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित नजर आया।

प्रधान-संजय कुमार धौरइल की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

0

प्रधान-संजय कुमार धौरइल की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! Ad 95

प्रधान-संजय कुमार धौरइल की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

प्रधान अमरदेव की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं !

0

प्रधान अमरदेव की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! 2Ad 205

प्रधान अमरदेव की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं !

इंदु प्रकाश यादव – जिला महामंत्री अटेवा जौनपुर की तरफ से सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

0

Heartfelt greetings to all fellow citizens on the 80th Independence Day! Jaunpur Ad

इंदु प्रकाश यादव - जिला महामंत्री अटेवा जौनपुर की तरफ से सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं !

0

Heartfelt greetings to all fellow citizens on the 80th Independence Day! Jaunpur Ad 102

80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं !

काजू सोनकर की तरफ से, 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

0

Heartfelt greetings to all fellow citizens on the 80th Independence Day! Jaunpur Ad 101

काजू सोनकर की तरफ से, 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

CCTV – स्मार्ट क्लास से से सुसज्जित हुआ नव निर्मित भवन,17 अगस्त से गूँजेगी घंटियां

0
Oplus_131072

L17 अगस्त से नए भवन में संचालित होंगी राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज की कक्षाएं

  • तीन मंजिला अत्याधुनिक भवन तैयार, पुरानी जर्जर बिल्डिंग गिराकर किया गया निर्माण

जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। महाविद्यालय की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को गिराकर उसके स्थान पर 12 कमरों वाला तीन मंजिला नया भवन बनकर तैयार हो गया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) शंभू राम ने बताया कि 17 अगस्त 2026, सोमवार से कला वर्ग बी.ए. एवं एम.ए. की समस्त कक्षाएं अटाला मस्जिद के निकट स्थित नवनिर्मित भवन से संचालित की जाएंगी।

प्राचार्य ने बताया कि नया भवन यूजीसी के मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है। इसमें बड़े-बड़े कक्ष, सेमिनार हाल, स्मार्ट क्लास सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे , एवं छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि नए भवन के तैयार होने से कक्षाओं का सुव्यवस्थित संचालन संभव होगा और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर एवं आधुनिक वातावरण मिलेगा। इससे शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्य राम प्रजापति ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए नए भवन में कक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से नए भवन में कक्षाएं शुरू होने के साथ महाविद्यालय परिसर में एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा।

नए भवन के तैयार होने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
उक्त जानकारी जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुधाकर शुक्ल में दिया ।

साढ़े तीन दशक से कांवरियों के जत्थे की सेवा में जुटा परिवार

0

पिता की सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रहा पुत्र

खेतासराय (जौनपुर): आस्था और सेवा की कोई उम्र नहीं होती। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र में एक परिवार पिछले साढ़े तीन दशक से कांवरियों के जत्थे की सेवा में जुटा है। वर्षों पहले पिता ने सेवा की जो परंपरा शुरू की थी, उसे अब पुत्र पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहा है।

सावन के महीने में जब कांवरियों के जत्थे बाबा धाम की ओर रुख करते हैं, तब रास्ते में उनकी सेवा के लिए जगह-जगह लोग शिविर लगाते हैं। इसी क्रम में यह परिवार भी कांवरियों की सेवा को अपना दायित्व मानकर लगातार जुटा रहता है। कांवरियों के लिए जलपान, पानी और विश्राम समेत जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में परिवार के सदस्य पूरे मनोयोग से लगे रहते हैं।

नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा बताते है कि करीब साढ़े तीन दशक पहले कांवरियों की सेवा का सिलसिला शुरू किया था। उस समय सीमित संसाधनों के बावजूद वह अपनी क्षमता के अनुसार कांवरियों की मदद करते थे। धीरे-धीरे यह सेवा परिवार की परंपरा बन गई। स्व. दिलीप जायसवाल के सुपुत्र अमित जायसवाल उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सावन में कांवरियों की सेवा में सक्रिय रहते हैं।

अमित जायसवाल का कहना है कि कांवरियों की सेवा करना उनके लिए महज एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पिता से मिली सीख और संस्कार हैं। दूर-दराज से पैदल यात्रा कर आने वाले शिवभक्तों की थोड़ी भी मदद कर पाना उनके लिए संतोष और सौभाग्य की बात है।

सेवा कार्य में परिवार के अन्य सदस्य भी सहयोग करते हैं। कांवरियों के जत्थे के पहुंचते ही उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाता है। कांवरियों को पानी-जलपान उपलब्ध कराने से उन्हें यात्रा की थकान से राहत मिलती है। साढ़े तीन दशक से चली आ रही यह सेवा आज भी उसी श्रद्धा के साथ जारी है। पिता द्वारा शुरू की गई सेवा को पुत्र द्वारा आगे बढ़ाना न केवल पारिवारिक संस्कारों की मिसाल है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। वही कीर्तन कांवरियां संघ गोधना के अध्यक्ष बलिहारी राजभर के नेतृत्व के क्षेत्र में एक भव्य कांवरियां जुलूस निकाला गया।

जिसमें क्षेत्र के पोरई खुर्द, पाराकमाल, अहिरोपरशुरामपुर, डोभी समेत अन्य गांव के सैकड़ों कांवरियां एक जत्थे के रूप में भव्य जुलूस निकाला। कस्बा स्थित काली मन्दिर समीप एकत्र होकर जत्थे के शक्ल में नगर भ्रमण करते हुए खेतासराय स्टेशन पहुँचा। जहाँ से ट्रेन के माध्यम से वाराणसी पहुँचेगे। इस यात्रा में महिला कांवरियां भी शामिल रही। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जिला महामंत्री अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, शिवम जायसवाल, राकेश सेठ, प्रह्लाद सेठ, सुमित कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सन्दीप गुप्ता, नितिन गुप्ता, वंश श्रीवास्तव समेत आदि लोग मौजूद रहे।

यू-डायस पर स्कूल चल रहे हैं,धरातल पर बंद हैं—सरकार हमारे स्कूलों की चोरी करना बंद करे”: डॉ. अनुराग मिश्र

0

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों की जमीनी स्थिति को लेकर योगी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन यू-डायस (UDISE+) के रिकॉर्ड में विद्यालय संचालित दिखाई दे रहे हैं, जबकि धरातल पर कई विद्यालयों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं।

डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा, “योगी सरकार ऑनलाइन यू-डायस पर स्कूल चला रही है, लेकिन धरातल पर स्कूल बंद हैं। इनकी संख्या एक या दो नहीं, हजारों में है। हम एक-एक स्कूल खोजकर आपके सामने रखेंगे। हमारे स्कूलों की चोरी करना बंद करें।”

उन्होंने कहा कि विकासखंड बक्शा, जौनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरामऊ की जमीनी स्थिति भी इसी क्रम में जनता के सामने रखी जा रही है। सरकार को चाहिए कि यू-डायस के आंकड़ों और धरातल की वास्तविक स्थिति का पारदर्शी सत्यापन कराए तथा जहां भी अंतर मिले, वहां जिम्मेदारी तय करे।

डॉ. मिश्र ने कहा कि अदम गोंडवी की पंक्तियां आज की व्यवस्था पर सटीक बैठती हैं—

“तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है,
मगर ये आँकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है।”

उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ जी, आप स्कूलों को चाहे आसमान में छुपाकर रखें या पाताल में, किसी गुफा या सुरंग में—हम उसे खोज निकालेंगे। एक-एक स्कूल की हकीकत जनता के सामने रखेंगे।”

डॉ. मिश्र ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य और उनके शिक्षा के अधिकार का सवाल है। सरकारी स्कूल कागजों और ऑनलाइन आंकड़ों में नहीं, बल्कि धरातल पर नियमित रूप से संचालित होने चाहिए। हमारे स्कूलों की चोरी करना बंद करें—बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करें।”

छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

0

खेतासराय (जौनपुर): आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, भारती विद्यापीठ, खेतासराय में छात्राओं ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक निकली छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

रैली का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर विवेक कुमार सिंह एवं जिला कोऑर्डिनेटर माध्यमिक शिक्षा जौनपुर डॉ. राजन सिंह ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए। रैली में शामिल छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान एवं श्रीमती विभा पांडेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।