Jaunpur News : live जौनपुर । पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा के लोगो ने सांसद को ज्ञापन बुधवार को ज्ञापन सौंपा है अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सत्ता पक्ष की राज्य सभा सांसद माननीया श्रीमती सीमा द्विवेदी जी से मुलाकात किया और उनसे पेंशन आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आग्रह किया जिसे आदरणीया सांसद जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। सांसद जी ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का नैतिक एवं संवैधानिक अधिकार है , बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद जी ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्त मंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि तत्काल प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखवाया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व जिला संयोजक चन्दन सिंह ने किया ।प्रतिनिधि मण्डल में जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, अध्यक्ष सुजानगंज लाल रत्नाकर उपाध्याय, संजीव कुमार मिश्र ब्लॉक महामंत्री सुनील कुमार यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह जिला प्रचार मंत्री राजीव कुमार त्रिपाठी अमित कुमार उपाध्याय संजीव कुमार मिश्र सत्य प्रकाश मिश्र बाबू नाथ तिवारी मीडिया प्रभारी विनय मिश्र विवेक सिंह प्रमोद सिंह दिनेश सिंह आदि शिक्षक एवं कर्मचारी साथी मौजूद रहे।।
JAUNPUR अधेड़ को रौंदते हुए तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया
JAUNPUR NEWS खुटहन (जौनपुर) इमामपुर गांव में मंगलवार को ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर रिहायशी घर की तरफ घूम गया। खाट पर बैठे अधेड़ को रौंदते हुए आम के पेड़ से टकरा गया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया। ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के भी जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। सीएससी पर उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा का खुटहन वाया जौनपुर मार्ग के बगल आवास है। जिसके सामने वे खाट बिछाकर बैठे हुए थे। तभी खुटहन की तरफ से ईंट लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनके घर की तरफ घूम गया। वे अपने बचाव को कुछ कर पाते कि ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए आगे पेड़ से टकरा गया। जानकारी होते ही चिकित्सकों की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां देखते ही महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी राम जियावन के जबड़े में गंभीर चोट आई है।
तीसरी रमजान को रोजेदारों ने खोला रोजा,मांगी दुआएं
रमजान का पाक महीना सबसे अव्वल माह
JAUNPUR NEWS जौनपुर। मंगलवार को माहे रमजान की तीसरी तारीख को नगर की सभी प्रमुख मस्जिदों में पाँच वक्त की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने रात्रि में तरावीह पढ़ा और मुल्क में अमन, चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी। इससे पूर्व मगरीब की अजान के बाद रोजेदारों ने अपना रोजा खोला। शहर के मुफ्ती मोहल्ला, बलुआघाट, सिपाह, मुल्ला टोला, पुरानी बाजार, पानदरीबा सहित अन्य स्थानों पर मस्जिदों में नमाजियों की खासी भीड़ दिखाई पड़ी। नगर के बलुआघाट स्थित मिर्जा दारोगा एजाज की मस्जिद में नमाज पढ़ाने के बाद मौलाना कैसर अब्बास आजमी ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ. ने बताया है कि माहे रमजान को तमाम महीनों में सबसे अव्वल दर्जा प्राप्त है।
इस महीने में खुदा शैतान को कैद में कर देता है और जन्नत का दरवाजा तमाम रोजेदारों के लिए खोल देता है। यही वजह है कि घरों में दिन रात कुरान की तेलावते होती हैं तो वहीं विशेष नमाज अदा कर लोग अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। मौलाना ने कहा कि रोजेदारों को रोजा खुलवाना सबसे बड़ा शवाब का काम है। ऐसे में हमें चाहिए कि अपने रिश्तेदार, पड़ोसियों, मोहल्ले व नगरवासियों में अगर कोई गरीब मौजूद है तो उसके परिवार को रोजा खोलने का सारा सामान मुहैया कराना चाहिए वहीं मस्जिदों में देर रात्रि तक तरावीह पढ़ने का सिलसिला जारी रहा।
JAUNPUR सुशील मौर्य बने प्रदेश सचिव
JAUNPUR NEWS जौनपुर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट सुशील मौर्य को दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन में प्रदेश सचिव बनाया गया जिसकी जानकारी होने पर परिजनों सहित उनके शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि महराजगंज जनपद में आयोजित एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल ने 2024-2026 की कार्यकारिणी घोषित किया।
घोषणा के अनुसार प्रदेश सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद जौनपुर के सुशील मौर्य को दिया गया। विदित हो कि इसके पहले श्री मौर्य एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जैसे पद पर रहकर कार्य कर चुके हैं। इस बार इन्हें सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके द्वारा पूर्व के कार्यों को देखते हुये दी गयी। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर नवचयनित प्रदेश सचिव श्री मौर्य ने बताया कि पूरे प्रान्त में जो भी समस्याएं टैक्स एडवोकेट को आयेंगी, उसको प्राथमिकता से प्रादेशिक टीम के साथ मिलकर हल कराया जायेगा।
पांचवी पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
संस्था के संस्थापक सदस्य की माता की पांचवी पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
शाहगंज [ जौनपुर] विवेकानंद तिराहा स्थित मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक सदस्य और तहलका पोर्टल के संवाददाता राजकुमार अश्क़ की माता जी की पाचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
संस्था के संयोजक फैजान अहमद श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मैं और राजकुमार बचपन के मित्र हैं माता जी आज हमारे बीच नहीं है मगर उनकी दी गई सीख हमें आज भी प्रेरणा देती रहती है वो हमेशा कहा करती थी बेटा अगर ऊपर वाला दे रहा है तो गरीबों की मदद जरूर करना, शायद उन्ही के आशीर्वाद से हम यह संस्था चला रहे हैं।
संस्था वरिष्ठ संस्थापक सदस्य जेया अनवर ने माता को याद करते हुए कहा कि वो एक अत्यंत मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव की थी उनकी नज़र में हम सब राजकुमार के जैसे ही थे।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप में से बेलाल आतिश, रिज़वान अहमद, परवेज़ शेख,मिलन जायसवाल, सिंगर करन पार्थ,लालबहादुर यादव, ज़िया अनवर,राजकुमार अश्क,राजीव सिंह,एडवोकेट अकबाल अंसारी,सूफियान अंसारी, फैयाज अहमद,अबुल लैश अहमद, तबरेज खान आदि लोग उपस्थित रहे।
- mohammad kasim
Jaunpur News, विद्युत उपखंड पर ग्रामीणों का कब्जा
JAUNPUR NEWS जौनपुर। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड पर किया कब्जा आपूर्ति रही बाधित दर्जनों गांव में पसरा अंधेर
सुइथाकला, जौनपुर। हाई टेंशन तार गिरने से बूढ़ूपुर गांव में हुई भैंस की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बूढ़ूपुर स्थित पावर हाउस को अपने कब्जे में ले लिया। दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाएं और पुरूषों ने तारों के नीचे जाली और मृत भैंस के मुआवजे की अपनी मांग पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने तक अड़े रहे। इस दौरान लगभग दर्जनों गांव जहां अंधेरे के साए में रहने को मजबूर रहे वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बता दें कि सोमवार लगभग ढाई बजे के आसपास बूढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र के बड़ागांव फीडर को जाने वाली हाई टेंशन तार शार्ट सर्किट के चलते कटकर गिर गया। जिसमें गांव निवासी राम लवट विंद की भैंस की तार के जद में आने से मौत हो गई। फिर क्या था ग्रामीणों का विभाग के प्रति आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोश के पीछे तार खींचने के दौरान ग्रामीणों की मांग पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी शाहगंज और बिजली विभाग द्वारा तार के नीचे जाली लगाने के वादे से मुकर जाना कारण बना । दर्जनों की संख्या में आक्रोशित महिलाएं और पुरुष उक्त मांग पर अडिग रहकर कटे तार को जुड़ने नहीं दिया।उधर आपूर्ति बहाल कराने को लेकर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों को पसीने छूट रहे थें।
बहरहाल दूसरे दिन मंगलवार सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार विंद और मुरली विंद के नेतृत्व में अपनी मांग पर अडिग रहकर उक्त उपकेन्द्र पर अपना कब्जा जमाए रखे। मौके पर पहुंचे एस डी ओ धर्मेन्द्र गुप्ता के आश्वासन पर घंटों बाद उक्त उपकेन्द्र ग्रामीणों के चंगुल से कब्जामुक्त हो पाया। समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
- मोहम्मद कासिम
Jaunpur Crime,50 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
jAUNPUR CRIME जौनपुर। मडियाहू पुलिस ने 50 किलोग्राम गांज स्वीफ्ट डिजायर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार- किया है पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, श्री गिरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 50 किग्रा गांजा व एक स्वीफ्ट डिजायर वाहन संख्या UP74D6825 के साथ आज गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 80/25 धारा 8/20/25 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
व0उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव थाना मडियाहूँ जौनपुर।
JAUNPUR JOB इजरायल,जापान और जर्मनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
JOB Golden opportunity to get job in Israel, Japan and Germany jaunpur :
JAUNPUR JOB Mn NEWS जौनपुर 04 मार्च, यूपी सरकार ने युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दिया है, जिसके क्रम में एन0एस0डी0सी0 और केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से इजरायल, जापान और जर्मनी में जनपद के प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए कई पदों पर भर्ती की जायेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से प्रदेश के प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए विदेशों में होमबेस्ड केयरगिवर, पेशेंट केयर, और नर्सिंग के पदों पर भर्तियों होगी। जिसमें इजरायल में होमबेस्ड केयरगिवर के 5000 पद के लिए 25 से 45 वर्ष की आयुसीमा एवं एक वर्ष से अधिक का अनुभव होना अनिवार्य है, जापान में केयरगिवर और केयर टेकर के 50 पदों हेतु तीन महीनों से अधिक का अनुभव रखने वाले युवक-युवतियों की आयु सीमा 20 से 27 वर्ष आवेदन कर सकेगें तथा जर्मनी में सहायक नर्स के 250 पदों हेतु आयुसीमा 24 से 20 वर्ष के एक वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त युवक-युवती पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण उपरांत आवेदन कर सकते है। जिस हेतु वेतनमान 116976 से 229925 रूपये प्रतिमाह होगा। विदेशों में रोजगार हेतु रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर से संपर्क किया जा सकता है।
jauNpur News: स्वयंसेवकों ने आसपास के कचरो को हटाया
jaunpur NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर समाज में स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान का आयोजन अमृत सरोवर पर किया गया, कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाया। इसके साथ ही, जल संरक्षण के महत्व को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें “स्वच्छ जल, निर्मल कल” और “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से संदेश दिया गया। इसके अलावा, पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्वच्छता और जल संरक्षण पर अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
आचार्य विक्रम देव ने कहा ने कहा, कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। हमें जल स्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखना और समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। यह छोटे प्रयास बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।”
स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को दोहराते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस पहल से स्थानीय निवासियों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी और उन्होंने भविष्य में इस अभियान को समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी, डॉ शशिकांत यादव, डॉ अनुराग मिश्र, डॉ. विशाल यादव, डॉ. अजय कुमार मौर्य, उद्देश्य सिंह, स्वयंसेवक प्रभात तिवारी, आनन्द सिंह प्रियांशी मौर्य, हर्ष दुबे सहित NSS के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
JAUNPUR CRIME रात के अंधेरे में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या
Rajesh Yadav was murdered by slitting his throat with a sharp weapon IN jaunpur
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर l लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक ब्यक्ति की आज रात्रि 8 बजे धारधार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया मृतक का नाम राजेश यादव उर्फ नाटे है जिसकी उम्र 46 वर्ष है
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर राहुल यादव नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अभियुक्त की तलाश जारी है,सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी l











