कबीरूद्दीनपुर हत्या कांड मे लालता यादव तलवार के साथ गिरफ्तार
भारत के विकास के लिए सरदार पटेल के रास्ते पर चलने की जरूरत:अरविन्द पटेल
देश के विकास के लिए सरदार पटेल के रास्ते पर चलने की जरूरत:अरविन्द पटेल
जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में लौह पुरुष,भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता, अखंड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रति मूर्ति,भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर विकास भवन स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश की एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है|गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों का विलय की जिम्मेदारी उनको सौपी गई थी उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया| देश के एकता के सूत्रधार थे भारत की राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल का बड़ा योगदान था|जिसको कभी हम सभी लोग भूला नहीं सकते |

सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता के राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे देश के विकास में सरदार पटेल का महत्व को सदैव याद रखा जाएगा| देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरव पूर्ण स्थान प्राप्त किया था वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी से उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता राजनीतिक तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी उनके ईमानदारी के कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अनोखा स्थान बना लिया |भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था स्वतंत्र भारत के पहले तीन वर्ष सरदार पटेल देश के उप प्रधान मंत्री,गृह मंत्री,सूचना प्रसार मंत्री रहे इससे भी बढ़कर उनकी ख्याति भारत के रजवाड़ों को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में शामिल करने तथा भारत की राजनीति की एकीकरण के कारण सरदार पटेल ने भारतीय संघ में उन्हें रियासतों का विलय किया जो सबसे प्रभुता प्राप्त थी| उनका अलग झंडा और अलग शासक था आज देश को फिर सरदार पटेल जैसा नेता की आवश्यकता है वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो इस समय केंद्र व प्रदेश में चलने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है और महापुरुषों के नाम पर राजनीति कर रही है सरदार पटेल के विचारधाराओं पर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनेता को सरदार पटेल से सीख लेनी चाहिए इस कार्यक्रम के दौरान मनीष पटेल,बृजेन्द्र पटेल,राजकुमार सिंह,अमर बहादुर चौहान,राजेश पटेल,अवधेश मौर्य,सुरज पटेल,सोनू यादव,छोटे लाल पटेल,जंगबहादुर पटेल,आंसू यादव,जय मंगल मौर्य,पिन्टू पटेल,सुरज पटेल,विकास पटेल,सहित तमाम करता मौजूद रहे|
आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ शहीदवॉल पर मनाई गयी
हमें अपने पूर्वजों के मान को याद रखना होगा- न्यायमूर्ति गौतम चौधरी
शाहिद वॉल पर दीपक जलाकर ही शहर की दीपावली पूर्ण होगी शाहिद बोल प्रयागराज का एक तीर्थ है जहां पर आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों की गौरव गाथा अंकित है यह इसीलिए बलिदान हुए कि हम आजादी से दीपक जलाकर दीपावली मना सके आज यहां दीपक जलाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।उक्त बातें न्यायमूर्ति डॉक्टर गौतम चौधरी ने आज शहीद बल पर आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ मनाते हुए कहानी उन्होंने यहां पर एक दीपक जलाकर शहीदों को नमन किया और कहा कि समाज अपना इतिहास और पूर्वजों का गौरव नहीं भूलना चाहिए यहां जिन्होंने शहादत पाई है वह सभी हमारे पूर्वज हैं हमारे गौरव के प्रतीक हैं हमारे अस्मिता के प्रतीक हैं। शहीदवॉल के लिए जो बन सकेगा सब करूंगा।भारत भाग्य विधाता के तथावधान में शहीदवॉल पर एक रोशनी शहीदों के नाम दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ मनाया गया।

शाहिद वालों के संस्थापक वीरेंद्र पाठक ने बताया कि गुलामी के दौर में यहां पर भारतीय और कुत्तों का आना प्रतिबंध था 1857 के बाद अंग्रेजों ने सिविल स्टेशन क्रांतिकारियों के आठ गांव पर बनाया। अबकी महात्मा गांधी मार्ग कभी किंग्स रोड भी कहलाती थी क्योंकि यहां सिर्फ अंग्रेज ही आ सकते थे भारतीय और कुत्ते यहां कभी नहीं आ सकते ऐसे में इसी स्थान पर आजादी चाहने वाले शहीदों के साथ एक दीपक रोशन करके आजादी वाली दीपावली मनाना गर्व की बात है।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता कृष्ण जी शुक्ल शशिकांत मिश्रा अभिषेक मिश्रा डा अखिलेश मिश्र उत्तम बनर्जी ललिता अग्रवाल राहुल दुबे वर्तिका शुक्ला मोरारजी त्रिपाठी अरविन्द मालवीय पूनम सिंह आशुतोष शुक्ल एसपी श्रीवास्तव जगत नारायण तिवारी बाबा मिश्रा विक्रम मालवीय सुधीर सिन्हा अनंत पांडे डॉ घनश्याम मिश्रा उत्तम बनर्जी डॉक्टर संजय तिवारी अरूण शुक्ला नाजिम अंसारी लाइक अहमद आरव भरद्वाज प्रदीप तिवारीअजय गुप्ता आदि ने प्रमुख रूप से अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद शुक्ला ने किया। सभी ने एक दीपक जलाकर शहीदवॉल को रोशन किया।
दीपावली पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ सजने लगी दुकानें
दीपावली पर बाजार में दिखने लगी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ सजने लगी दुकानें
जौनपुर: दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस 29 अक्टूबर से को मनाया गया। 30 को नरक चतुर्दशी और 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा (मुख्य दिवाली) का पर्व मनेगा। वही एक नवंबर को गोर्वधन पूजा और दो नवंबर को भाईदूज मनेगा। उत्साह, उमंग के इस त्योहार को मनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।इस दौरान दुकान पर बिक रहे दीया, गणेश, लक्ष्मी के वस्त्र,आसन, बच्चों के पटाखे, विभिन्न प्रकार की मामबत्तियां, स्टीकर, रंगोली, झाड़ू, कूची, झालर, आदि।
इसी के तहत बाजार में रौनक लौट आई है और लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि सुबह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोग अपने-अपने स्तर पर खरीदारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में व्यापारियों को भी समझ आ गया है कि इस बार दीपावली के लिए बाजार बूम करने लगा है।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए दुकानों की सजावट भी शुरू हो गई है। साथ ही दीपावली से संबंधित दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। आने वाले दो से तीन दिनों के बाद बाजार में और भी भीड़ उमड़ेगी जो पूरे पर्व तक रहेगा।
अनुराग यादव हत्याकांड में कबीरूद्दीनपुर गांव के लेखपाल निलंबित
अनुराग यादव हत्याकांड के मजिस्ट्रियल जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नामित
अनुराग यादव हत्याकांड जौनपुर: कबीरूद्दीनपुर गांव के लेखपाल तत्काल प्रभाव से निलंबित वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवादऔर आपराधिक रंजिश के कारण आज गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के अनुराग यादव पुत्र रामजीत का पड़ोसियों ने धार दार हथियार से हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया अनुराग अपनी मां बाप का इकलौता चिराग था। घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0अजयपाल शर्मा के द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़ित के परिजनों को सांत्वना दिया आश्वासन दिया गया कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है तथा इस परिस्थिति में न्याय दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा और आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने इस मार्मिक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 17 वर्षीय युवक अनुराग यादव की हत्या एक जघन्य अपराध है इस घटना को जिसने भी घटित किया है इसके आरोपी को कठोरतम दंड दिलाया जाएगा तथा आरोपी को उकसाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह जमीनी विवाद वर्षों पुराना है तथा सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इन सभी का अवलोकन करते हुए पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 को नामित किया गया है तथा 03 दिन के अंदर घटनाक्रम की जांच करते हुए आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए जिससे दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जा सके। जिलाधिकारी और पुलिसअधीक्षक मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी जा रही है।
उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्कालीन लेखपाल जगदीश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा तत्कालीन राजस्व राजस्व निरीक्षक मुनीलाल के खिलाफ कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। मौके पर पुलिस एवं राजस्व टीम उपस्थित है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
अमित यादव बने समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव
अमित समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव बने
जौनपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सहमति पर जौनपुर जिले कुकुङीपुर के निवासी अमित यादव को प्रदेश समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री राहुल निगम वारसी ने किया है।
मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने अमित यादव को पत्राचार करते हुए यह जोर दिया है कि वह पूरी ऊर्जा के साथ समाजवादी पार्टी को शिखर पर ले जाने की भूमिका अपने सहयोगियों के साथ दें और नए लोगों को जोड़ें। पूर्व सांसद स्व: अर्जुन सिंह यादव के पुत्र अमित यादव के समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। समाजवादी मजदूर सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी ने दिया है उसे पूरी निष्ठा ऊर्जा ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को शिखर पर ले जाने का काम करेंगे।
यह भी पढ़े : JAUNPUR :17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े
अनियंत्रित ट्रेलर ने 2 लोगों को रौंदा दो की मौत, 2 घायल प्रयागराज रेफर
अनियंत्रित ट्रेलर ने दूकान के सामने खड़े लोगों को रौंदा दो की मौत,दो घायल प्रयागराज रेफर
मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर बर्तन के दूकान के सामने खड़े हुए लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई । इस भयावाह हादसे में दूकान के सामने खरीददारी कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।दोनों घायलों को परिजनों ने प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया है। धनतेरस के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना बीती रात 11 बजे की है। पुरऊपुर के पास सड़क के किनारे भुसौला भीखपुर निवासी फूलचंद पटेल की बर्तन व हार्डवेयर की दूकान है। धनतेरस की वजह से दूकाने देर रात तक खुली हुई थी। इसी दरम्यान मुंगराबादशाहपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा ट्रेलर पुरउपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे फूलचंद की दूकान के सामने बैठे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई इस दर्दनाक हादसे में सुभाष माली (40) निवासी कमालपुर व सूरज यादव (20) निवासी भुसौला भीखपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि भुसौला भीखपुर निवासी दूकानदार फूलचंद पटेल व सोनू यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को ही प्रयागराज रेफर किया गया है हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक और परिचालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी । पुलिस किसी तरह से दोनों को भीड़ से बचाकर थाने ले आए।घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के पास व मुंगराबादशाहपुर थाने के पास सड़क जाम कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की जमकर कहासुनी सुनी भी हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की जान गई है जबकि दो लोग घायल हैं। ट्रेलर चालक व परिचालक पुलिस हिरासत में हैं। परिजनों ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े : JAUNPUR :17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े
JAUNPUR :17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से पड़ोसियों ने शरीर के किए दो टुकड़े
जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने 17 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से शरीर के किए दो टुकड़े,पुलिस प्रसाशन के फुले हाथ पाँव
JAUNPUR CRIME NEWS :यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की धार दार हथियार से पड़ोसियों ने हत्या कर के सिर को धड़ सेअलग कर दिया l
प्राप्त जानकारी के मुताविकआज बुधवार की सुबह गौरबादशाह पुर थाना क्षेत्र कबिरुद्दीनपुर गांव में एक सत्रह वर्षीय लड़के की धार दार हथियार से हत्या कर दी गई ।लड़के का सिर और धड़ अलग पाया गया दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है ।का शरीर दो भागो में बटा गया इस घटना को जिसने भी देखा उसका कलेजा फटने लगा,बहन भाई के सिर को हाथ में लेकर रो रही थी,मां व परिवार धड़ के पास बिलख रहे थे कई गांव के लोगो इकठ्ठा हो गए घटना स्थल पर पर कई थानों की पुलिस पहुंची हुई थी वहां की तस्वीरें विचलित कर रही थी ।
जिस 17 वर्षीय मृतक अनुराग यादव की हत्या हुई वह अपने मां बाप का इकलौता चिराग था अनुराग यादव पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल । कोई हाथ में सिर लेकर रो रहा है तो कोई धड़ हृदय विद्राक घटना पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी के घर तलाशी करते हुए घटना का कारण पड़ोसी से जमीनी विवाद बताया जा रहा है ।
नाबालिक के नवजात के मामले में नया मोड़,डिलीवरी के बहाने दिल्ली लेकर जाकर किया गया रेप
कुछ पैसे देकर बन्द कराया मुह,पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
जौनपुर। सरायख्वाजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में एक नाबालिक को नवजात बच्ची का जन्म हुआ, जन्म होते हुए नाबालिक ने उसका सौदा कर दिया, लेकिन उसे मामले पर नया मोड़ आ गया है । गरीबी का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने पत्नी के डिलीवरी के नाम पर नाबालिक को एक साल पूर्व दिल्ली ले जाकर किया था रेप, जिस पर किशोरी ने सरायख्वाजा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला मे अविवाहित नाबालिक ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद नाबालिक किशोरी ने किसी के स्टाफ नर्स के माध्यम से उसे बच्ची का सौदा करते हुए उसे बेच दिया, बाद में कई लोग उसके खरीदार सामने आ गए। जिस पर हंगामा हो गया अधिकारियों के संज्ञान में आते ही आते हुए दुधौरा गांव में बेची नवजात को फिर वापस मनाया गया ।चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आनंद प्रकाश ने इस मामले की सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी । पुलिस ने पीङिता के निशानदेही पर जिसमें तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उधर सीएमओ ने दो टीमों का गठन कर दिया । पिङिता ने कई अधिकारियों को अपनी पीङा बताते हुए वीडियो पर बयान दिया। पीङिता के बयान पर इस घटना के मामले पर नया मोड़ आ गया, एक वर्ष पूर्व तीन लोग पत्नी की डिलीवरी के बहाने व नौकरी के नाम पर दिल्ली लेकर गए थे। 9 महीना पहले और जहां उसके साथ कोल्ड्रीन्क में नशीला पदार्थ डाल कर उसके साथ रेप किया और इसके बाद होश आने पर वह समझ नहीं पाई उसके साथ क्या हुआ है । जब 4 महीने बाद पता चला को गर्भवती हो गई है और दिल्ली ले जाने वाले लोगों ने कुछ पैसे देकर उसे चुप कर दिया। उसके बाद वह गरीबी के चलते अपने गर्भ का सौदा की है और रविवार को इस हालत में पहुंच गई ।
नौकरी व पैसे के लालच में दिल्ली गई थी वहीं मेरे साथ दुराचार किया गया ,उसमें महिला समेत तीन लोग शामिल थे। जिस पर लिखित हमने पुलिस को तहरीर दे दिया है कार्रवाई की मांग की है
नाबालिक .पीङिता
नवोदित गायक कलाकार करन पार्थ हुए सम्मानित
पूर्वांचल युवा महोत्सव में नवोदित गायक कलाकार करन पार्थ हुए सम्मानित
[शाहगंज] नगर के नवोदित गायक कलाकार करन पार्थ को जौनपुर में आयोजित पूर्वांचल युवा महोत्सव में उनके गायन के लिए सम्मानित किया गया। आयोजक ने सम्मानित करते हुए कहा कि हमारा यही प्रयास है कि जो भी पूर्वांचल की छिपी हुई प्रतिभाएँ है उनको सबके सामने लाया जाए। यह कार्यक्रम का दूसरा वर्ष है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम आने वाले वर्षों में और भी भव्यता के साथ इस कार्यक्रम को प्रस्तुत करने का प्रयास करेगें। समाजसेवी और पूर्वांचल युवा महोत्सव की पदाधिकारी बिट्टू किन्नर ने करन पार्थ को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारी यही कामना है कि यह बच्चा खूब आगे जाए और अपने पिता का नाम रोशन करें।
सम्मान प्राप्त करने के बाद करन पार्थ ने कहा कि मैं पूर्वांचल युवा महोत्सव की पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। विशेष तौर से मैं श्री दिनेश तिवारी जी को धन्यवाद दूगा जो कि हम जैसे छोटे कलाकारों को इतना बड़ा मंच प्रदान करने के लिए पूर्वांचल युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम का आयोजन दो वर्षों से करते आ रहें हैं।आपको बताते चले कि करन पार्थ राम अवध गन्ना कृषक महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी करन पार्थ योग के क्षेत्र में भी बहुत सी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।










