Home Blog Page 358

जौनपुर लोकसभा 73 से, कॉमरेड रामप्यारे को मिला टिकट

0

जौनपुर लोकसभा 37 से कामरेड चुनाव लड़ेंगे एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियो की लिस्ट जारी कर दी है, सोशालिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इण्डिया (कम्युनिस्ट) [SUCI(C)] पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के लियर बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया 15 मार्च को दोपहर पत्रकार संघ भवन आयोजित हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉमरेड रविशंकर मौर्य (राज्य सचिव, एस. यू.सी.आई. (सी), पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने कहा कि एस.पू. सी.आई. (कम्युनिस्ट) भारत में मेहनतकश वर्ग की एकमात्र भरोसेमंद क्रांतिकारी पार्टी है। जो अपने स्थापना काल से हीमेहनतकश वर्ग के हितों को लेकर संघर्षरत है जन समस्याओं के खिलाफ नगातार अनुशासित व संगठित जन आंदोलन चलाते हुए समस्याओं के समाधान करने में विश्वास करती है।

लिहाजा पार्टी ने जनता की समस्याओं को लेकर कई बड़ी लड़ाइयां लड़ी हैं और जीत भी हासिल की है। चुनाव को भी जन आंदोलन मानकर पार्टी हमेशा चुनाव लड़ती है और जन विरोधी नीतियां लागू करने वाली।

सत्ताधारी मौकापरस्त पूंजीवादी पार्टियों की सच्चाई उजागर कर जनता को सचेत व संगठित करने का काम करती है। वहीं इसके विपरीत दूसरी तरफ जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा व अन्य दकियानूसी सोच के आधार पर सांप्रदायिक पार्टियां जनता में फूट डालकर उन्हें बाटने का कार्य करती हैं और समाज में साम्प्रदायिक व कट्टर धार्मिक सोच, अनैतिहासिक व अवैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा दे रही हैं।

देश के अन्दर धनवल, बाहुबल व मीडिया बल की राजनीति ने मूल्यपरक, नोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष राजनीति को हाशिए पर धकेल दिया है। जबकि हमारी पार्टी के संस्थापक कॉमरेड शिवदास घोष ने कहा है कि, राजनीति उच्च स्तर की हृदयवृत्ति है।’ इसलिए इस स्तर की

राजनीति की मशाल प्रज्वलित करनी होगी। यही समय की मांग है।

आज देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले, पेपर लीक, मांगी होती शिक्षा व स्वास्थ्य, सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण, बढ़ते अपराध, हिंसा, हत्या, रेप, गैंगरेप, आत्महत्या, अश्लीलता, नशाखोरी, महिलाओं की असुरक्षा, भुखमरी,

जाति-धर्म, क्षेत्र-भाषा, मंदिर-मस्जिद व फूटपरस्ती की भावना को बढ़ावा देने वाली तरह-तरह के नकली मुद्दे जनता के सामने ले आ रही है। इस तरह जनता को गुमराह कर सरकार पूंजीपतियों के स्वार्थ में काम कर रही है और पूंजीपतियों का मुनाफा बढ़ाने के लिए जन

भिक्षावृत्ति जैसी अनगिनत समस्याएं मुंह बाये खड़ी हुई हैं। लेकिन सरकार हुन असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विरोधी नीतियां नामू बन रही है। परिणामस्वरूप देश में अमीरी और गरीबी के बीच बढ़ती खाई ने भयावह रूप ले लिया है। जन समस्याओं के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से चलाये जा रहे हर तरह के आंदोलन को कुचलने की साजिश रची जा रही है और तानाशाही तरीके से दमन का रास्ता अपनाया जा रहा है, जो एक लोकतांत्रिक देश में चिन्ताजनक है। इस तरह देश का लोकतांत्रिक ढांचा खत्म होने के कगार पर है। नागरिकों के जनवादी अधिकारों को छीना जा रहा है। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना को देशद्रोह कहा जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों की जगह तानाशाही फासीवाद ले रहा है।

इस तरह विकास के नाम पर देश को गर्त में ले जाया जा रहा है। “ऐसी विषम परिस्थितियों में एस.यू.सी. आई. (सी) पार्टी सड़क से सदन तक जन आंदोलन चलाते हुए जनहितों के लिए संघर्षरत है और आगामी लोकसभा चुनाव में देश के लगभग 22 राज्यों में 151 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जिसमें, उत्तर प्रदेश में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का। पार्टी ने फैसला किया है। जौनपुर लोकसभा 73 से कॉमरेड रामप्यारे उम्मीदवार होगें। इसके अलावा प्रतापगढ़-39 से कॉमरेड रामकुमार यादव, घोसी-70 (बलिया) से कॉमरेड विजय कुमार, कानपुर-43 से कॉमरेड वालेन्द्र कटियार और मुरादाबाद-06 में इस्लाम अली उमीदवार होंगे। अतः आप सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि जन हितों की रक्षा हेतु जन आंदोलन तेज करन के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में मेहनतकश वर्ग की एकमात्र भरोसेमंद कांतिकारी पार्टी एस.पू. सी. अर्थ (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशियों को विजयी बनायें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जौनपुर से प्रत्याशी कॉमरेड रामप्यारे व प्रतापगढ़ से प्रत्याशी कॉमरेड रामकुमार यादव के अलावा मिथिलेश कुमार मौर्य, प्रवीण कुम्मार शुक्र, प्रमोद कुमार शुक्ल, दिलीप कुमार खरवार, श्रीपति सिंह, प्रवीण विश्वकर्मा, विनोद मौर्य, संतोष प्रजापति, अशोक मौर्य, मनोज विश्वकर्मा, शिवभवन सिंह सहित अन्य कई सोग मौजूद रहे।

ATM बदलकर लोगों को चूना लगाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

0
ATM बदलकर लोगों को चूना लगाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 
ATM बदलकर लोगों को चूना लगाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME जौनपुर। बक्सा थाने की पुलिस ने ATM बदलकर लोगों का पैसा निकालने वाले शातिर अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है  कब्जे से अलग अलग बैंक के 20 एटीएम कार्ड व एक बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल भी बरामद हुई  है जौनपुर पुलिस के अनुशार आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत बैंक एवं वित्तिय संस्थानों पर सदिग्धों व्यक्तियों/वाहन की सघन चेंकिग, एवं क्षेत्र के वारण्टी वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उप निरीक्षक विजय यादव सिपाहियों  के साथ थाना क्षेत्र के नौपेडवा बाजार में वित्तिय संस्थानों एवं बैंको की चेकिंग कर रहे थे तभी मुकबीर की  सूचना दिया कि एक व्यक्ति  जनता के भोले भाले लोगो से ए.टी.एम. बदलकर उनका पैसा निकाल लेता है, स्टेट बैंक आफ इंडिया के ए.टी.एम नौपेडवा के पास लोगो के ए.टी.एम. बदलकर पैसा निकालने के फिराक मे पास खडा है।

मुखबीर की सूचना थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के नौपेडवा स्टेट बैंक एटीएम मशीन के पास पहुचने वाला ही था कि एटीएम फ्राड करने वाला व्यक्ति पुलिस को देखते ही बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटरसायिकल स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही पुलिस फोर्स की सहायता से पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से तलाशी ली गयी तो 20 ATM कार्ड अलग अलग बैंक के बरामद हुए एवं मोटर साइकिल की चेंकिग गयी तो इंजन व चेचिस न0 खुरचा हुआ था, नम्बर प्लेट अस्पष्ट था। पूछताछ के दौरान ग्राम नेवादाकाजी थाना बक्सा के निवासी आलम पुत्र अब्बास ने आकर ATM फ्राड करने वाले व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए बताया कि साहब कल इसी ने मेरे नये ए.टी.एम. का पिन सेट करने के बहाने मेरा एटीएम बदल लिया है, पकडे गये व्यक्ति विपिन यादव पुत्र गंगा यादव निवासी नसरत ताल टिसौरा माफी पोस्ट बरहलगंज थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ को दिनांक-14.03.2024 को हिरासत पुलिस में लिया गया व अभियुक्त विपिन उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/2024 धारा 419/420467/468/471 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़े : जौनपुर लोकसभा सदर सीट पर सपा निर्विवाद चेहरे पर लगा सकती हैं दाव

खुटहन के पत्रकार पब्बर दुबे के बड़े भाई का निधन

0

जौनपुर : खुटहन के  राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवशंकर दुबे (पब्बर) के बड़े भाई हरिशंकर दुबे की बृहस्पतिवार की दोपहर मुम्बई स्थित टाटा हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई वे लम्बे समय से कैंसर रोग से पीड़ित चल रहें थे मौत की खबर मिलते ही स्वजन दहाड़े मार रोने लगे  दिन भर लोगों का तांता लगा हरिशंकर दुबे जी मुम्बई में रहकर कारोबार करते थे उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी

 

आवश्यक सूचना :

जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तिम कार्य दिवसों में शासकीय लेन-देन को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय तथा प्राप्तियॉ प्रभावित न हो, वित्तीय नियम संग्रह, अध्याय-5 भाग-2 के प्रस्तर-503 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूॅ, शाहगंज एवं बदलापुर तथा जनपद कोषागार व समस्त उपकोषागार 31 मार्च 2024 को खुले रहेंगे।भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा जौनपुर जिलाधिकारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी जौनपुर के निर्देशानुसार तथा भारतीय स्टेट बैंक, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहॅू, शाहगंज एवं बदलापुर की शाखाएं सम्बन्धित उप कोषाधिकारी के निर्देश पर 31 मार्च 2024 को ट्रान्जेक्शन समाप्त होने पर उपरोक्तानुसार बन्द की जाएगी।

यह भी पढ़े: जौनपुर लोकसभा सदर सीट पर सपा निर्विवाद चेहरे पर लगा सकती हैं दाव

न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल खेतासराय-को मिली मान्यता

0
न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल खेतासराय-को मिली मान्यता
न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल खेतासराय-को मिली मान्यता

नौनिहालों के भविष्य सवारने में मील का पत्थर साबित रहा है न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल :

खेतासराय [ जौनपुर ] न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल खेतासराय-को मान्यता मिली है।खेतासराय-शाहगंज मार्ग पर स्थित न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल बच्चों के भविष्य सवारने में और बोर्ड के मुताबिक नीतियों का पालन करते हुए क्षेत्र में शिक्षा जगत में बेहतर कार्य कर रहा है। जिसके चलते देल्ही पब्लिक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा सेकेंडरी स्तर तक कि मान्यता प्राप्त हुई है। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।

यह जानकारी स्कूल के डायरेक्टर कैप्टन अरसलान बरलास ने देते हुए कहा कि विद्यालय को मान्यता मिलने से विद्यालय परिवार बहुत खुश है। यह सब विद्वान शिक्षकों की देने से सम्भव हो पाया है। क्योंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही हमारे विद्यालय की प्राथमिकता है। जिस पर सभी स्टॉफ उसके लिए काम करता है। इस अवसर पर न्यू देल्ही पब्लिक स्कूल संस्था के सेक्रेटरी मिर्ज़ा अजफर बेग ने विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इस मौके पर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज की प्रबंधक कहकशां खान ने कहा कि न्यू देल्ही स्कूल कम ही समय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इस विद्यालय में खेल का मैदान, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, स्विमिंग पूल, घुड़सवारी, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था है। प्रधानाचार्य प्रभात पाठक ने संस्था के अध्यापकों एवं प्रबंध समिति के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए विद्यालय परिवार सतत प्रयासरत रहेगा और आने वाले समय में शिक्षा का उत्कृष्ट केंद बनेगा।

यह भी पढ़े:जौनपुर लोकसभा सदर सीट पर सपा निर्विवाद चेहरे पर लगा सकती हैं दाव

नारी शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव: पुष्पराज

0

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह, नृत्य, गीत, प्रहसन के जरिये सामाजिक कुरूतियों पर किया गया प्रहार

जौनपुर। नारी काशिक्षित होना सबसे आवश्यक है। नारी पूरे समाज को संवार सकती है। नारी शिक्षा के बिनासमाज का विकास असंभव है। उन्नति के पथ पर तीव्रता से अग्रसर होने के लिए शिक्षा की लौ जलाना बेहद जरूरी है। लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कही। वे जफराबाद कस्बे के श्री केपी पाण्डेय इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान जिलाध्य़क्ष ने कालेज प्रांगण में स्थापित संस्थापक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूवात माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान कालेज द्वारा आयोजित जनवरी माह में खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी कुल 110 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर तेज सिंह (वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक), डॉ मनोज वत्स (विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र राज कॉलेज), बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार, सुशील मिश्रा जिला महामंत्री भाजपा, धनंजय सिंह डीसीएफ चेयरमैन, भारत विकास परिषद शौर्य के जिलाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर अजय दुबे (डीन शिक्षा संकाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय) ने कहा कि शिक्षा ही वह सोपान है जिससे देश का विकास सम्भव है। कालेज के प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित किए जाने से दो परिवार ही नहीं अपितु पूरी पीढ़ीके शिक्षित किए जाने की नींव रखी जाती है। प्रधानाचार्य डा. शंकराचार्य तिवारी ने कहा कि आजकल पुरुष प्रधानता वाले क्षेत्रों को भी लड़कियों ने शिक्षा और अपनी प्रतिभाके बल पर पुरजोर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति हर रूप में पूजनीय है।

त्याग और तपस्या का दूसरा रूप नारी शक्ति है। इस अवसर पर जितेंद्र जी, मंगलेश पांडेय, रितेश चौबे, एमपी यादव, भूपमणी बरनवाल, सनाउल्लाह अंसारी, यशवंत राव, बालमुकुंद सिंह, वागीश उपाध्याय, ज्ञान कुंवर, कहकशा आब्दी, रीता मौर्या, अरुण पांडेय, विनय, उमाशंकर सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन उमाकांत गिरी व मंगलेश पाण्डेय ने किया। अंत में प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बड़ा गांव का प्राथमिक विद्यालय बना कूड़ा घर,गंदगी में पढ़ने को मजबूर बच्चे

0

स्वच्छता कर्मी की घोर लापरवाही के कारण नन्हे मुन्ने बच्चे कूड़े के साथ पढ़ने को मजबूर


शाहगंज जौनपुर : स्थानी विकासखंड क्षेत्र के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण कूड़े कचरे का अंबार लग रहा है मानो जैसे पिछले कई सालों से यहां सफाई ही नहीं किया गया है। हैरत की बात यह है कि विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे इस कचरे में पढ़ने को मजबूर हैं।

सरकार भले ही स्वच्छता अभियान चलती रहे और साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक करती रहे पिछले लगभग 4 सालों से बड़ा गांव में कार्यरत स्वच्छ कर्मी दूधनाथ मांझी कि यह समस्या बनी रहती है विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बात करने में पता चला कि यह आए दिन इसी तरीके से होता रहता है जिसकी शिकायत हम आगे भी कर चुके हैं पिछले दिनों सरकार द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के तहत कई दुकानदारों को चालान किया गया वहीं गांव वालों का कहना है की सरकार सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है तो थोड़ा ध्यान सफाई कर्मियों पर भी देना चाहिए।

जौनपुर लोकसभा सदर सीट पर सपा निर्विवाद चेहरे पर लगा सकती हैं दाव

0

जौनपुर लोकसभा सदर सीट को लेकर क्षेत्र में लालचंद यादव के नाम की चर्चा, दर्जनों सपा नेता लखनऊ में डाले हुए हैं डेरा ।

JAUNPUR NEWS : जौनपुर लोकसभा सदर सीट पर टिकट को लेकर प्रतिदिन नई चर्चा होती रहती हैं लोगों की निगाहें अपने-अपने चहेते प्रत्याशियों पर टिकी हैं। उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव निर्विवाद चेहरे पर ही लोकसभा सदर सीट पर दांव लगाने के पक्ष में बोल चुके हैं। इस कड़ी में लालचंद यादव लाले की को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लोकसभा जौनपुर की सीट पर टिकट लेने का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। डेढ़ दर्जन से अधिक लोग लखनऊ सपा मुख्यालय के आसपास डेरा जमाए बैठे हैं। उधर सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जौनपुर लोकसभा सीट पर निविर्वाद चेहरे पर दाव लगाने के पक्ष में है ! इस नजरिए से देखा जाए तो सदर लोकसभा सीट में कुछ गिनती के नेता ही इस कड़ी में फिट बैठते हैं। क्षेत्र की जनता में सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले के नाम की चर्चा जोरों पर है । क्योकि क्षेत्र में जनता के बीच लाले की छवि बेहद सरल मिलनसार सबके दुख सुख के साथी के रूप मे जाने जाते है ।

लाले जमीनी स्तर पर जनता के बेहद करीब और काफी लोकप्रिय है। इनके अलावा देखा जाए तो टिकट के दावेदारों में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ,पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव ,प्रदेश सचिव राजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द ,तेज बहादुर मोर्य पप्पू,उदयभान मौर्य, र्ज्वेलर्स व्यवसायी ओमप्रकाश दुबे बाबा, उद्योगपति अजय यादव समेत दर्जन भर दावेदार ताल ठोक रहे हैं। वहीं मछली शहर लोकसभा सीट से विधायक रागिनी सोनकर ,पूर्व सांसद तूफानी सरोज ,पूर्व बीडीओ दीपचंद राम समेत आधा दर्जन लोग इस सीट पर जोर अजमाइश कर रहे हैं। वहींआजमगढ़ सीट से पूर्व सीएम सपा के मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। जबकि लालगंज सीट से दरोगा सरोज को लेकर काफी चर्चा है। क्योंकि लालगंज लोकसभा सीट पर जनता में दरोगा सरोज की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। यह रिपोर्ट सूत्रों के हवाले से प्रस्तुत किया गया हैं।

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हर तबके के बच्चों को शिक्षित करके जीवन स्तर को ऊंचा उठा रही सरकार : डॉ उमेश चंद तिवारी

सुइथाकलां जौनपुर। हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बीडीओ सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में बी आर सी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्कूल के प्रशिक्षित अध्यापक ,नोडल शिक्षक संकुल व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की दूर दर्शिता का परिणाम है कि हर तबके के बच्चों को शिक्षित करके उनके जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है ।उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति समाज का देखने का नजरिया बदला है। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बच्चों का देश व समाज की नींव को मजबूत करके भविष्य मे एक मजबूत इमारत खड़ी करना है।उन्होने कहा कि बच्चे बड़े होकर देश व समाज का प्रतिनिधित्व भी करते है इसके लिए उनका सर्वागीण विकास आवश्यक है।उन्होने विद्यालय के सभी शिक्षको को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शिक्षको के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ब्लाक को निपुण ब्लाक बनाने हेतु सभी सकंल्पबंद्व है।मुख्य अतिथि ने निपुण विद्यालयों के शिक्षक व छात्र छात्राओं को बुक कलम देकर सम्मानित किया ।

अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए सभी अभिभावक और बच्चे अपने उत्तरदायित्व का पालन करें उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि बाल वाटिका के बच्चों को निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निपुण बन चुके विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बचे हुए बच्चों को भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

भाषायी दक्षता और अंकीय ज्ञान का लक्ष्य भी निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा ।संचालन अध्यापक अजय मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रा.शि.संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, दुष्यंत मिश्र जिला मंत्री शिक्षक संघ ,ब्लॉक अध्यक्ष द्वै सुधाकर सिंह व डॉ रणंजय सिंह ,अरविन्द यादव , पारसनाथ यादव ,पंकज सिंह ,डा.आलोक पालीवाल ,रबिन्द्र भाष्कर ,मनोज सिंह ,एजाज अहमद, संजय सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

FREE RATION 29 मार्च तक बनेगा,14 किलो गेहू मिलेगा 21 किलो चावल 

0
FREE RATION:मार्च महीने में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी 
FREE RATION:मार्च महीने में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी 

Free ration will be made till March 29, 14 kg wheat and 21 kg rice will be available. In Jaunpur

FREE RATION 2024 जौनपुर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-मार्च, के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न तथा माह जनवरी, फरवरी व मार्च, के लिए अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को 03 किग्रा० चीनी प्रति कार्ड का वितरण 15 मार्च से 29 मार्च  के मध्य किया जायेगा। जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों में त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0-18 प्रति किग्रा0 की दर से रू0-54 में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।

खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक FREE RATION पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।

उक्त योजनान्तर्गत गेहूँ, चावल के निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों में सशुल्क चीनी के वितरण की अंतिम तिथि 29 मार्च 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि लाभार्थियों राशनकार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी का सशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न व चीनी प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।  

गायक अभिनेताअवनीश तिवारी ने बढ़ाया जौनपुर का गौरव 

0
गायक अभिनेताअवनीश तिवारी ने बढ़ाया जौनपुर का गौरव 
गायक अभिनेताअवनीश तिवारी ने बढ़ाया जौनपुर का गौरव 

JAUNPUR NEWS: अपनी प्रतिभा के बदौलत जौनपुर का नाम करने वाले गायक अभिनेता अवनीश तिवारी का जन्म सन् १९७६ में जीवन ज्योति हास्पिटल घाट कोपर मुम्बई में हुआ था उनके पिता जी स्वर्गीय लल्लन तिवारी मुम्बई में रहकर एक कम्पनी में काम करते थे प्रारंभिक शिक्षा मुम्बई में होने के बाद तिलक धारी महा विद्यालय जौनपुर से गायक वादन में स्नातक कर आज जिले का नाम रोशन कर रहे हैंजपटापुर गाँव निवासी गायक अभिनेता अवनीश तिवारी गायकी के साथ कयी भोजपुरी फिल्म भी कर रहे हैं उनके गीत प्रभु आप की कृपा से सब काम हो रहा है, एक दिन भोले भण्डारी जैसे गीतों को लोगों ने खुब सराहा था संस्कृति विभाग रेडियो आस्था भजन पर भी उनके स्वर का जादू छाया रहा भोजपुरी फिल्म नयी रस्में नयी कस्मे, बनारसी बाबू, अटूट बंधन, होगी प्यार की जीत, बाबुल की गलियां l

जमाई राजा जैसे कयी फिल्मों में भुमिका निभा चुकें है सन् १९९६ में जिले के युवा गायक राकेश पाठक  के गीतों ने देश प्रदेश में धुम मचा दिया था उनके गीत चुनरियां ओठ के, चला चौकियां धाम ने जिले का गौरव बढा दिया था लेकिन सन् २०१२ में उनकी अल्पायु में मृत्यु हो गईउनकी मौत से संगीत जगत व जिले में शोक छा गयाजौनपुर ने अपना होनहार पुत्र खो दिया थाघर की मालिहालत उस समय अच्छी नहीं थी बच्चे भी छोटे थे फुलपुर गाँव में जन्मे माँ शारदे के इस पुत्र को आज लोग बहोत प्रेम करते हैं सन् २०१२ में खुटहन क्षेत्र के डिहिया गाँव निवासी मंतोष पाण्डेय के स्वर का जलवा हर तरफ बिखरने लगा तो वही जौनपुर जिले के बसुईबराई गाँव निवासी अभिनेता रवि किशन ने जिले को एक नई पहचान दी शहर जौनपुर के बसने वाले अभिनेता राजेश विवेक उपाध्याय सैंकड़ों हिन्दी फ़िल्मों में काम कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैंगायक कलाकारों के साथ तबला वादन में भी श्री प्रकार मिश्रा जैसे कलाकार जिले का नाम रोशन करने में लगे हुए है