Home Blog Page 357

JAUNPUR डीएम के जिला चिकित्सालय पहुंचते ही,डाक्टरों में मची खलबली 

0
JAUNPUR डीएम के जिला चिकित्सालय पहुंचते ही,डाक्टरों में मची खलबली 
JAUNPUR डीएम के जिला चिकित्सालय पहुंचते ही,डाक्टरों में मची खलबली 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिलाधिकारी माँदड़ ने बुधवार को  जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के विभिन्न विभागों एवं वार्डो का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में हास्पिटल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने चिकित्सालय के इमरजेन्सी गेट पर स्थापित आयुष्मान भारत काउन्टर का निरीक्षण किया गया और मौके पर आयुष्मान मित्र मौजूद थे, उन्होंने कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इमरजेन्सी ओपीडी के हाल में लगे पोस्टर को बदलने हेतु निर्देशित किया गया और हाल में बैठे मरीजों से चिकित्सालय में दी जा रही सुविधा के बारे में पूछा गया।

चिकित्सालय के इमरजेन्सी ओपीडी में डा0 अमरदीप कुमार चिकित्साधिकारी, आशुतोष पाठक फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स, वार्डव्वाय ड्यूटी पर उपस्थित मिले। इमरजेन्सी ओपीडी में भर्ती मरीज एवं रिफर मरीज तथा उपलब्ध औषधि के बारे मे जानकारी लिया। एक्सरे यूनिट में डा0 ए0के0 पाण्डेय रेडियोलाजिस्ट से मरीजों को बारे मे जानकारी प्राप्त की। मरीज को कितने देर में रिपोर्ट उपलब्ध होता है उसकी जानकारी अनिल कुमार त्रिपाठी एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा दिया गया। टेक्नीशियन द्वारा बताया गया कि अपराह्न 01.15 बजे तक लगभग 70 मरीजो का एक्सरे किया जा चुका था। रजिस्ट्रेशन काउन्टर पर जुल्फेकार अहमद से आंनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आफ लाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी लिया गया।


कक्ष संख्या-8 पुरूष औषधि वितरण कक्ष में कौशल त्रिपाठी से औषधि के बारे में DM JAUNPUR ने जानकारी लिया कौशल त्रिपाठी से ऑख की दवा एवं एजथ्रोमाइसिन के स्टाक को देखा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि औषधि वितरण कक्ष में ए0सी0 लगवाया जाय। भूतल ओपीडी में कक्ष संख्या 10 में डा0 श्री प्रकाश अग्रवाल आर्थो सर्जन से आपरेशन एवं प्लास्टर के बारे में जानकारी लिया गया। भूतल ओपीडी में कक्ष संख्या 11, 13, 16 में उपस्थित चिकित्सक से मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि ओपीडी में टाइल्स, फर्नीचर तथा और बेहतर बनाया जाए। इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती मरीजों से दवा, कर्मचारी द्वारा सही ढ़ग से बात-चीत करने की जानकारी लिया गया, इमरेजन्सी वार्ड में भर्ती बेड-24 पर भर्ती मरीज अमरजीत जिसका एक्सीडेन्ट हुआ है को सरकारी आवास, ई-रिक्सा एवं अन्य सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़े ; RSKD PG कालेज बी.ए.1समेस्टर समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक मौखिक परीक्षा 24 को 


प्रथम तल वार्ड सर्जिकल वार्ड के बेड-1 पर भर्ती मरीज द्वारा अवगत कराया गया कि बाथरूम में कमोड लगाया जाय, जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को वार्ड के वाथरूम में कमोड लगवाने का निर्देश दिया एवं समस्त वार्डो में ए0सी0 की व्यवस्था किया जाय। द्वितीय तल पर स्थापित 27 बेड का अतिरिक्त वार्ड का निरीक्षण किया गया एवं बगल स्थापित डायलिसिस यूनिट के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। प्रथम तल पर पैथोलाजी विभाग में आनन्द कुमार से उपलब्ध जॉच के बारे मे जानकारी लिया गया एवं स्वयं का जॉच करने हेतु ब्लड सैम्पल दिया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य कमियों को निर्देशित किया कि समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजो का बेहतर इलाज किया जाए। अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, कही पर गंदगी न रहे, समय से अस्पतालों में लगे बेड़शीट बदले जाए। 

RSKD PG कालेज बी.ए.1समेस्टर समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक मौखिक परीक्षा 24 को 

0
RSKD PG कालेज बी.ए.1समेस्टर समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक मौखिक परीक्षा 24 को 
RSKD PG कालेज बी.ए.1समेस्टर समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक मौखिक परीक्षा 24 को 

जौनपुर राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना बी.ए.  (पंचम  सेमेस्टर) समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक,मौखिकी परीक्षा दिनाँक 24.फरवरी (दिन शनिवार)को प्रातः 09 बजे से संपन्न होगी। सभी विद्यार्थी प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक फाइल के साथ महाविद्यालय के कला संकाय के कक्ष संख्या 28 में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।

यदि किसी की परीक्षा छूट जाती है तो इसका जिम्मेदार परीक्षार्थी स्वयं होगा अतः सभी समय से पहुंच कर परीक्षा मे सम्मिलित हो l यह सूचना *डॉ. मनोज  वत्स* विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र  विभाग,आर.एस.के.डी.पी.जी.कालेज जौनपुर ने दी है l

JAUNPUR NEWS 2 – वही दूसरी तरफ जौनपुर के सभागार में परीक्षा पर्व पर कार्यक्रम आज संपन्न हुआ  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में परीक्षा पर्व 6.0 के अंतर्गत परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसमें विकासखंड करंजाकला, धर्मापुर, नगरक्षेत्र, मड़ियाहॅू, सिकरारा, सिरकोनी एवं मुफ्तीगंज के 100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं उन विद्यालयों से एक-एक का अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।


 कार्यक्रम में आगामी परीक्षा में बच्चों को परीक्षा के दवाब मुक्त कैसे किया जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही मुहिम परीक्षा पे चर्चा 2024 में हम सभी को एकजुट होकर बच्चों को परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं पर गौर करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निदान करना चाहिए, जिससे बच्चों को तनाव मुक्त पर्यावरण मिले।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को परीक्षा के समय स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और बच्चे भरपूर नींद ले क्यूकि नींद की कमी से बच्चे प्रायः अवसाद ग्रस्त हो जाते है।  कार्यक्रम के समापन मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञपित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन मे जिला समन्यवक प्रशिक्षण विशाल कुमार एवं एस0आर0जी0 डॉ अखिलेश सिंह, डॉ कमलेश यादव व अजय कुमार मौर्य के साथ-साथ एआरपी राजू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

किराए पर चल रहे जौनपुर एआरटीओ कार्यालय के लिए जमीन हुई चिन्हित,डीएम ने निरीक्षण के दिए निर्देश

0
किराए पर चल रहे जौनपुर एआरटीओ कार्यालय के लिए जमीन हुई चिन्हित,डीएम ने निरीक्षण के दिए निर्देश
jaunpur dm

जौनपुर :कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन सहित अन्य सभी विभागो से राजस्व प्राप्तियों की जानकारी प्राप्त की। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि उप जिलाधिकारी पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब बेचने वालों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए। वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग से जानकारी प्राप्त की पुराने बकाये पर जीएसटी की जो नोटिस दी गई थी उनकी वर्तमान स्थिति क्या है और आरसी के संबंध में पूछा कि अब तक कितनी आरसी दी गई है और उसकी धनराशि क्या है।

एआरटीओ प्रशासन ने अवगत कराया कि कार्यालय भवन किराए पर चल रहा है परमानेंट ऑफिस के लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है लेकिन उसे पर रास्ते का विवाद है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि यह आरटीओ के साथ मौके का निरीक्षण करें और रास्ते का विवाद खत्म कराये। वाहन डंपिंग यार्ड के लिए जमीन चिन्हित करने के भी निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिए गए।विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान विद्युत चोरी, गलत बिल आने के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिया कि गलत बिल किसी भी दिशा में नहीं आये। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि तहसीलों के रिकार्ड रुम में अग्निशमन यन्त्र क्रियाशील रहे।            

इसके पश्चात खनन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से आरसी वसूली कराया जाए। जिलाधिकारी ने एंटी भू-माफिया के तहत हो रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिस भी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है वहां पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करें। दैवीय आपदा में किसी भी प्रकार के भुगतान पेंडेंसी नही पाई गई। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने मामले तथा धारा 24, धारा-80, धारा 67 से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराए साथ ही उन्होंने पूराने लंबित मुकदमें का निस्तारण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता जो भी शिकायत लेकर आ रहे है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। आवास आवंटन, रियल टाइम खतौनी, वरासत, स्वामित्व योजना, घरौनी वितरण आदि की प्रगति की भी समीक्षा की।

जौनपुर के राज पीजी कालेज में छात्रों को दी गई,बचत निवेश, डीमैट,म्युचुअल फंड संबंधी जानकारी

0

Information related to savings, investment demat account, mutual fund given to students in Raj College, Jaunpur

जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में आज एक्सिस बैंक और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज मार्केट( NISM) के संयोजन से सेबी (SEBI) के अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य
प्रोफेसर (डॉ )शंभू राम ने किया । अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर चंद्रकेतु सिंह और निधि सिंह मैडम ने, वित्तीय साक्षरता पर अनेक बातें बताई , उपस्थित छात्रों को बचत ,निवेश ,डीमैट खाता, म्युचुअल फंड, स्टॉक में निवेश आदि से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु मौर्य ने अपने अनुभव के आधार पर शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी, और बताया कि कैसे शेयर से लाभ उठाया जा सकता है!

जौनपुर के राज पीजी कालेज में छात्रों को दी गई,बचत निवेश, डीमैट,म्युचुअल फंड संबंधी जानकारी


अपने अधक्षयीय संबोधन में प्राचार्य प्रो शंभूराम चौहान ने छात्रों को प्रेरित किया और कहा कि छात्र वित्तीय साक्षरता का ज्ञान प्राप्त करके अपने जीवन में समृद्धि प्राप्त करे ।
कार्यक्रम में रसायन शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनिल मौर्य ,समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज वत्स , पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष डॉ सुधाकर शुक्ला जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर लाल साहब यादव विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने सब की बातों को सरल रूप से बच्चों के सामने स्पष्ट किया किया।

जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो पर बैठेंगे 156789 बोर्ड परीक्षार्थी,जारी हुए निर्देश   

0
जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो पर बैठेंगे 156789 बोर्ड परीक्षार्थी,जारी हुए निर्देश   
जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो पर बैठेंगे 156789 बोर्ड परीक्षार्थी

जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराए जाने के लिए डीएम ने बुलाई बैठक 

UP BOURD EXAM 2024 JAUNPUR जौनपुर:हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को जनपद जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो पर सकुशल शांतिपूर्ण एवं शुचिता पूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की उपस्थिति में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं वाहृय केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के संगोष्ठी भवन में संपन्न हुई।


जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि जनपद में गत वर्षो में भी आप लोगों द्वारा बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराई गई है बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक संपन्न कराई जाएगी, परीक्षाएं प्रथम पाली में प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से 5.15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। जनपद में कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हाई स्कूल में 84570 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट में 77219 परीक्षार्थी, कुल 156789 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो पर बैठेंगे 156789 बोर्ड परीक्षार्थी,जारी हुए निर्देश   

इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक 239, वाहृय केंद्र व्यवस्थापक 239, सेक्टर मजिस्ट्रेट 32, जोनल मजिस्ट्रेट 6, स्टेटिक मजिस्ट्रेट 239 की तैनाती की गई है, इसके अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वॉड भी लगाए गए हैं तथा जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में की गई है, जिसके प्रभारी अधिकारी प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल आरा ब्रम्हजीत यादव है। कंट्रोल रूम का नंबर-9839764024 व 9889692048 है।


जिलाधिकारी ने सभी जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों, वाहृय केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की टॉप टेन पर यह बोर्ड परीक्षा है, बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराना हम आप सभी का दायित्व है। सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट आज की बैठक में प्रतिभाग किया है। अभी आप लोगों ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी एवं पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में सकुशल संपन्न कराई है, उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से कहा की परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे अगर कोई समस्या है तो एक दिन पूर्व ही अवगत कराएंगे और परीक्षा के दौरान  मुख्यालय पर ही रहे यह आप लोग सुनिश्चित करें। प्रत्येक दशा में हम लोगों को जनपद में बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन, सुचितापूर्ण संपन्न कराना है।

जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहे, डीवीआर सही तरह से चले इसका आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, फर्नीचर, बाउंड्री वॉल, बैठने की समुचित व्यवस्था कराया जाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि पूर्व में ही सभी परीक्षा केंद्रों का आप लोग भ्रमण अवश्य कर ले।

उन्होंने उप जिलाधिकारियों तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र के एक किलोमीटर के अंतर्गत फोटोकॉपी मशीन संचालन भी प्रतिबंधित है, सुरक्षा कर्मियों के अलावा शस्त्र केंद्रों पर अंदर ले जाना वर्जित है, परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं उसी के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए की परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित रहे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : जौनपुर के किसान हुए लामबंद,वाराणसी के दानगंज टोलप्लाजे पर 10 बजे धरना देंगे

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन


अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है कहीं पर कोई समस्या नहीं होगी परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि विद्यालयों पर जो चौकीदार नियुक्त है उनका नाम, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्र व परीक्षा केंद्रों पर लाने के लिए भी पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है इसके अलावा सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने क्षेत्र के थानाध्यक्षों से भी मुख्य प्रश्न पत्र की जिस दिन परीक्षा हो उसको सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के लिए भी वार्ता करें।
              

जौनपुर के डीएम ने DIOS समेत अन्य अधिकारियो से स्पस्टीकरण मांगा है 

0
जौनपुर के डीएम ने DIOS समेत अन्य अधिकारियो से स्पस्टीकरण मांगा है 
जौनपुर के डीएम ने DIOS समेत अन्य अधिकारियो से स्पस्टीकरण मांगा है 

JAUNPUR NEWS जौनपुर के डीएम  रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण कराये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर कुल 197 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमे से 31 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी के सामने राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायत पत्र प्राप्त हुई।

 जिलाधिकारी द्वारा डीसीएनआरएलएम, एलडीएम, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द प्राथमिक स्तर पर ही निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, पी.डी. जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को 59 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद के उपसभापति विद्यासागर सोनकर और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी प्रज्ञाक्ता त्रिपाठी थीं।इस अवसर पर विधान परिषद के उपसभापति विद्यासागर सोनकर ने कहा कि डिजीटल युग में विद्यार्थी स्मार्टफोन का प्रयोग सकारात्मक ज्ञान के लिए करें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने त्रेता और द्वापर का उदाहरण देते हुए कहा कि अहम और वहम त्यागकर हमेशा बढ़ों से सीख लेने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में अध्यात्म की भी बहुत आवश्यकता है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं विदेशों में भी अध्यात्म की पताका फहराई है। साथ ही इसे पर्यटन  से जोड़कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने स्मार्टफोन पाने वाले विद्यार्थियों का परिचय भी जाना। कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वीडी शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अमित वत्स, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत धवन आदि ने भाग लिया।  

जौनपुर के किसान हुए लामबंद,वाराणसी के दानगंज टोलप्लाजे पर 10 बजे धरना देंगे

0
जौनपुर के किसान हुए लामबंद,वाराणसी के दानगंज टोलप्लाजे पर 10 बजे धरना देंगे
जौनपुर के किसान हुए लामबंद

FARMER PROTEST NEWS : रोड नहीं तो टोल जौनपुर के किसान 21 फरवरी दिन बुधवार को सुबह दस बजे से वाराणसी आजमगढ़ मार्ग स्थित बलरामगंज बाजार (दानगंज) चोलापुर वाराणसी के टोल प्लाजा पर किसान धरने पर बैठेंगे,टोलप्लाजे के पास धरने के लिए किसानो के आगमन को लेकर  रोड पर जगह जगह होडिंग लगाई गई गई जानकारी के मुताविक, 2012 के प्रकरण राष्ट्रीय राजमार्ग 233 वाराणसी जौनपुर आजमगढ़ की फोर लाइन की सड़क बनना था जिसमें वाराणसी जनपद की सड़क बन गई आजमगढ़ की सड़क बन गई बीच की 16 किलोमीटर की सड़क जनपद जौनपुर की अभी तक बाधित है। वजह जनपद जौनपुर के लगभग 4000 किसानों का भूमि अधिग्रहण किया गया लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया लगभग तीन बार 4000 किसानों का रेट बना और निरस्त किया गया 2018 में किसानों का रेट बना लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के लोगों ने इस रेट को मानने से भी इंकार कर दिया l

मामले को हाई कोर्ट इलाहाबाद ले गए और लगभग 4000 किसानों को पार्टी बनकर इनके ऊपर मुकदमा किया और लगभग 120 पन्नों का नोटिस लगभग 600 ग्राम का जो किसानों को हाई कोर्ट के जरिए भेजा गया किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला बल्कि मुकदमा और झेलना पड़ रहा है स्थिति यहां के किसानों की ऐसी है कि वह अपने जवाब को भी हाईकोर्ट में नहीं लग पा रहे हैं इतना पैसा किसानों के पास नहीं है कि हाई कोर्ट के वकील को फीस दे सोने और समझने वाली बात यह है कि जब इन किसानों का रेट बनाया गया तो क्या भूमि अधिग्रहण अधिकारी और जिलाधिकारी का सिलेक्शन किसानों ने तो किया नहीं फिर बार-बार रेट बनाकर बार-बार सरकारी तंत्र के द्वारा कैंसिल किया गया और किसानों को ही दोषी बनाकर उनके ऊपर मुकदमा करके किसानों को मुकदमे में लड़ाया जा रहा है ।

2012 चंदवक गोमती नदी के मोढैला के पास प्रस्तावित था टोल प्लाजा

राष्ट्रीय राजमार्ग ने मनमानी तरीके से टोल प्लाजा का निर्माण जनपद वाराणसी के बलरामगंज में कर दिया जहां टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है वह बिल्कुल पतली और सकरी है लगभग 10 गाड़ियां वहां लड़ फिर चुकी है टोल प्लाजा के पास जहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग ने टोल प्लाजा बनाया है टोल प्लाजा से 2 किलोमीटर बाद खुद इन्होंने सड़क को बाधित दिखाया है ऐसे में टोल प्लाजा की वसूली कहां तक जायज है कि बिना सड़क के वसूली किया जाए जहां उनके मंत्री कहते हैं कि 60 किलोमीटर के अंदर टोल प्लाजा को जल्द से जल्द बंद कर दिया जाएगा लेकिन यह टोल प्लाजा जहां से सड़क बना था वहां से केवल 16 से 18 किलोमीटर की दूरी पर है उसके बाद टोल प्लाजा के 2 किलोमीटर बाद सड़क ही नहीं है ।

जौनपुर के किसान हुए लामबंद,वाराणसी के दानगंज टोलप्लाजे पर 10 बजे धरना देंगे

आजमगढ़ की फोर लाइन की गाड़ियां जिस स्पीड में आती हैं वाराणसी की फोर लाइन की गाड़ियां उसी स्पीड में आती है लेकिन आगे जो पुरानी सड़क है वह वन वे के हिसाब से है। सकरी सड़कों पर पटरी नहीं है जिसके वजह से लगभग सैकड़ो हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई और दुर्घटना से लोगों के हाथ पैर टूट गए कई बार हमने शासन प्रशासन को नींद से जगाने के लिए सूचना दिया लेकिन यह लोग नींद से जागने के लिए तैयार नहीं ।

लगभग 4000 किसानों में सैकड़ो जौनपुर के किसान की मृत्यु हो चुकी है

मुआवजे की मुवाबजे की आस लिए देखते-देखते उनकी मृत्यु हो गई उनके सपने सपने ही रह गए 3D और 3A राजपत्र में लगे होने के कारण कोई भी किसान अपनी जमीन को बेच भी नहीं सकता है चाहे गंभीर से गंभीर बीमारी क्यों ना हो जाए किसानो के घर में किसी बेटी की शादी पड़ जाय । लेकिन वह जमीन नहीं बेच सकते ।

जब राष्ट्रीय राजमार्ग को टोल प्लाजा की वसूली करना था तो पहले सड़क का निर्माण करना था किसानों को उससे पहले मुआवजा देना था फिर जिला जज के फैसले को चैलेंज नहीं करना था हाई कोर्ट इलाहाबाद में कल अगर माननीय हाईकोर्ट ने किसानों के पक्ष में फैसला सुना देगा तो क्या यह सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में किसानों के ऊपर मुकदमा चलाएंगे तो क्या यहां का किस माननीय हाई कोर्ट की वकील का फीस दे पाएगा और कोर्ट कचहरी में अन्नदाताओं को ही घसीटा जाएगा। गरीब असहाय और पीड़ित किसानों का साथ दे.निवेदक अजीत सिंह एवं समस्त किसान ।

शाहगंज के अक्कीपुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव 

0
शाहगंज के अक्कीपुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव 
शाहगंज के अक्कीपुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव 

JAUNPUR CRIME NEWS शाहगंज [ जौनपुर] स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अक्की पुर गाव मे युवक की पेड़ से फंदे से लटकती लाश मिलने गाव मे सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अक्की पुर गाव निवासी लछमीशकर उर्फ लम्बू 20 वर्ष पुत्र शीत बसंत जो ट्यूवेल बोरिंग का कार्य कर्ता था काम से अपने घर आया और अपनी माँ को पांच सौ रुपया देकर घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब पर चला गया सुबह 7 बजे गाव वालो ने देखा तो उसकी लाश तालाब के किनारे स्थित चिलबिल के पेड़ से लटकती मिली l

जिसकी सूचना उसके घर वालो को दी गई तथा स्थानीय कोतवाली को दी गई मौके पर पहुची पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शराब का आदि था जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है l

स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 

0
स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 
स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 

Ahiron Parshurampur village of Khuthan block mocking Swachh Bharat Mission jaunpur

  • manvendra

जौनपुर (खुटहन) स्वच्छ भारत मिशन अभियान के नाम पर लाखों रुपये निगल गयें जिम्मेदार हर तरफ है गंदगी का अम्बार विकास खण्ड खुटहन के अहीरोंपरशुरामपुर गाँव की दसा दयनीय है हर तरफ गंदगी का अम्बार लगा है गाँव की सड़कों हाल बेहाल है खुले में शौच करने से गाँव में अनेक तरह की बिमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है ग्राम प्रधान प्यारे लाल के घर से महज कुछ ही दुरी पर सार्वजनिक शौचालय घर बना हुआ है जिसका सीट मिट्टी डालकर भर दिया गया है दिवार फर्स पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है वहाँ से लगभग सौ मीटर दुरी पर ग्राम प्रधान का घर है ?

स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 

रास्ते के दोनों पटरियों पर चलना मुश्किल है उसी गंदगी भरें रास्ते से ग्राम प्रधान का आना जाना रहता है स्वच्छ भारत मिशन अभियान इस सम्बन्ध में विकास अधिकारी से पुछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर किये वही ग्राम प्रधान कही जल्दी पहुचने का बहाना कर पतली गली से निकल लिए जबकि सरकार द्वारा हर घर शौचालय देने के साथ गाँव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया इनकी साफ सफाई के लिए बकायदा समुह सखियों को नियुक्ति किया गया है l