जौनपुर :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव जी द्वारा भाजपा प्रत्याशी की समर्थन घोषणा के बाद लखनऊ ट्रांस गोमती इकाई द्वारा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी आदरणीय राजनाथ सिंह जी व विधानसभा उप चुनाव लखनऊ पूर्व से प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव जी के समर्थन में होटल जयति इन इन्दिरा नगर में सभा आयोजित कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की गई।इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ , केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खरे,मध्यसंभाग प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष निगम,प्रख्यात कवि आदरणीय सर्वेश अष्ठाना जी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव जी ने समाज से शत प्रतिशत मतदान का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा ही देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा सकती विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर देश का नुकसान होगा। हमारे साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आईटी सेल प्रदेश प्रभारी श्री सुबीर सेन,प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव जी लखनऊ जिला अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव जी महिला जिला अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव जी,श्री बी के श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।लखनऊ ट्रांस गोमती के यशस्वी अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव जी की सशक्त टीम का कार्यक्रम में शानदार सहयोग रहा।