JauNpurजौनपुर के 35 कर्मचारियों के ऊपर धारा 134 के तहत कार्यवाही होगी
JAUNPUR NEWS : मतदान प्रशिक्षण के तीसरे दिन जनपद जौनपुर में 35 कर्मचारी नदारत रहे,उनके ऊपर अब धारा 134 के तहत कार्यवाही होगी, जनपद में पीठासीन अधिकारी प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम प्रशिक्षण में आज तीसरे दिन प्रशिक्षण स्थल तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल 2200 कार्मिको का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदान कार्मिकों को 27 कक्षों में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।
प्रथम पाली में कुल 15 व द्वितीय पाली में 20 कार्मिक अनुपस्थित रहे । जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 20 कार्मिक, जिला विद्यालय निरीक्षक के 14 कार्मिक, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत विधिक कार्यवाही करने की संस्तुति की गई है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा किया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वी.के.यादव, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार सहित अन्य उपस्थित रहे।
JAUNPUR POLITICS NEWS जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समन्वय समिति, जिला पदाधिकारियों एव मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप मे प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य रहे एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी मेनका सिंह रही । सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।
जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी : अमरपाल मौर्य
मुख्य अतिथि अमरपाल मौर्य ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा 7 लाख वोट का लक्ष्य रखा है। पाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ बड़े अंतर से जीतना होगा। युवा महिला गरीब, किसान सब हमारी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्थानों पर सीधा संवाद किया उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही व संगठन की रीढ़ है।
युवा महिला गरीब,किसान हमारी ताकत और बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही : अमरपाल मौर्य
उन्होंने कहा हर बूथ पर बंपर जीत के लिए कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद बनाए रखें। और 24 अप्रैल को एक साथ JAUNPUR के सभी बूथ पर टिपिन बैठक का कार्य करे एक बूथ पर कम से कम 200 लोग है 1955 बूथ है तो समझ लीजिये कितने वोट से आप लोग सीधे जुड़ जाएगे।
उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस चुनावी समर मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और गांव-गांव जाकर किसान हितेषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।
SHAHGANJ CRIMEअधेड़ मजदूर की खेत में पेड़ से लटकता मिला शव
SHAHGANJ CRIME NEWS : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया गांव के रहने वाले अधेड़ मजदूर का शव उसके खेत में पेड़ से लटकता मिला मृतक बुधवार को घर से गेहूं काटने निकला था और वापस नहीं लौटा था । सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकती लाश देखी तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के मुताबिक कोरवलिया गांव निवासी हरदेव यादव (55 वर्ष) मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे । घर से लगभग 500 मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत था । वो बुधवार को गेहूं काटने के लिए गए थे लेकिन रात में घर नहीं लौटे । उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ से उनकी लाश लटकती मिली । स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को जानकारी दी । SHAHGANJ CRIME
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है । बेटी अभी पढ़ाई कर रही है । मृतक कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान था । तीन बेटियों में से बड़ी बेटी का विवाह कर चुके थे । ढाई साल पहले दूसरी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी । तभी से वो काफी परेशान रहने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । उसके बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
जानकारी के मुताबिक कोरवलिया गांव निवासी हरदेव यादव (55 वर्ष) मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे । घर से लगभग 500 मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत था । वो बुधवार को गेहूं काटने के लिए गए थे लेकिन रात में घर नहीं लौटे । उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ से उनकी लाश लटकती मिली । स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को जानकारी दी ।
तीसरी पुण्यतिथि पर खेतासराय के पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि
मीडिया ऑफिस पर पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि
खेतासराय(जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय स्थित मीडिया कार्यालय पर गुरुवार की शाम मीडिया कार्यालय पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की तीसरी पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृत्यों को याद किया गया।बता दे कि पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव क्षेत्र के फरीदपुर जैगहा गांव निवासी थे मीडिया क्षेत्र में काफी नाम रोशन किया। कोविड महामारी में कोविड को चपेट में आने से उनका निधन हो गया था। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ संवाददाता आनंद सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र के सिंकू श्रीवास्तव एक मुकाम हासिल किये थे। वह बेहद मिलनसार थे रिंकू श्रीवास्तव का असमय जाना कष्टकारी है।
पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी ने कहा कि कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले पत्रकार साथी की कमी जीवनभर खलती रहेगी, यह मीडिया जगत में पत्रकारों के लिए अपूर्ण क्षति है जिसकी भरपाई नहीं कि जा सकती है। इस दौरान लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान पत्रकार श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, राकेश शर्मा, प्रेम यादव , रिशु श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर, जौनपुर के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी ग्राम मझौली शंभू गंज सिकरारा में शिविर का हुआ आयोजित । शिविर स्थल पर डा. आलोक कुमार यादव तथा उनके साथ अन्य डा. राजेश कुमार डा. नरेंद्र कुमार डा.अजय कुमार तथा डा. पूजा यादव के साथ मरीजों का स्वाथ्य परिक्षण किया।क्षेत्र के तमाम मरीज उपस्थित होकर अपना व अपने परिवार का परिक्षण करा कर लाभ उठाया। डा. आलोक कुमार यादव ने कहा कि जनता की सेवा के उद्देश्य से ही हमने चिकित्सीय पेशा चुना है। लोगों के बीच रह कर लोगों की सेवा करने का सतत् प्रयास जारी रखेंगे।
गंगा समग्र ने किया निषाद राज जयन्ती गोष्ठी का आयोजन
जौनपुर ।गंगा समग्र द्वारा महाराज निषाद राज जयन्ती पर गोष्ठी समारोह का आयोजन नव दुर्गा मंदिर, विशर्जन घाट पर किया गया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता माननीय अम्बरीष जी, प्रान्त संगठन मंत्री, काशी प्रान्त, ने बताया कि जब-जब राष्ट्र पर किसी भी संकट का आभाष हुआ तब-तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने उसकी चिन्ता करते हुए अपने विभिन्न संगठनो के माध्यम से उस संकट के निवारण के लिए आगे आया। जैसा कि विदित हो २१वीं सदी में चारों तरफ जल की बड़ी विकट समस्या है, नदियाँ एवं अन्य जल श्रोत सूख रहे है, ऐसे में गंगा समग्र जो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ही एक संगठन है, राष्ट्रीय स्तर पर लोगो के मध्य जल संरक्षण के लिए जन-जागरण का कार्य कर रहा है । महाराज निषाद राज जिनका जन्म वैशाख शुक्ल पंचमी को माना जाता है, जो प्रभु श्री राम के सखा एवं उनके अनन्य भक्त थे और वनगमन के दौरान माता सीता एवं लक्षमण जी सहित गंगा पार भी उतरा । उनकी बस एक ही शर्त थी कि मै तो आपको गंगा पार उतार दूंगा किन्तु आप मुझे भव-सागर से पार लगा देना। ऐसे निश्छल ह्रदय के महाराज निषाद राज आज भी हम सभी के आदर्श और प्रेरणा के श्रोत है। ऐसे में समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग जो कि महाराज निषाद राज के वंशज है आज भी माँ गंगा और सभी पवित्र नदियों की सेवा में रत रहते है, निश्चय ही इनके बगैर नदियों की अविरलता और निर्मलता संभव नहीं है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वामी हरी नारायण जी, प्रान्त सह संरक्षक, गंगा समग्र ने कहा कि महाराज निषाद राज जी की जीवन हम सभी को एक सीख देता है जो निष्छल भाव से प्रकृति की सेवा करता है ऐसे लोगो को स्वयं इश्वर भव-सागर से पार लगा देते है । इस अवसर पर गंगा समग्र जिले के पालक शिव प्रकाश जी ने कहा की प्रभु श्री राम और निषाद राज जी का गंगा किनारे का प्रसंग निश्चय ही हम सभी प्राणियों में सामाजिक समरसता और समानता का एक अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ कंचन सिंह जी, जिला संरक्षक ने कहा कि नदियों एवं अन्य जल श्रोतो की अविरलता और निर्मलता की परिकल्पना बगैर समाज के जाग्रति हुए बगैर संभव नहीं है । ऐसे में नदियों के किनारे रहने वाले महाराज निषाद राज के वंशजो को आगे आना होगा जिससे भविष्य में आने वाले जल संकट से निपटा जा सकेगा। गंगा समग्र के जिला संयोजक भृगुनाथ पाठक ने समाज के सभी लोगो से आग्रह किया कि इस पुनीत एवं पावन कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दे । इस अवसर पर माँ गंगा की भव्य आरती चन्दन जी ने सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा कराया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक रहे डॉ कमलेश निषाद ने निषाद समाज से उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए मंचस्थ अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, सह प्रान्त संयोजक गंगा समग्र ने किया। आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन अतुल जयसवाल ने किया। कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था डॉ संजीव मौर्या सह जिला संयोजक, दीपक श्रीवास्तव संचार और मीडिया प्रमुख, और विवेक पाठक ने किया। इस अवसर पर अवनीश उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, नारायण चौरसिया, अतुल सिंह, अवधेश गिरी, रमेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, डॉ अनिल सिंह, डॉ अखिलेश पाण्डेय, मोती लाल समेत सभी कार्यकर्त्ता रहे ।उक्त जानकारी दीपक श्रीवास्तव संचार और मीडिया प्रमुख द्वारा दिया गया।
जौनपुरः नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के निकट स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत नवरात्र के नवमी के दिन बुधवार को पूजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों का हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि ‘ॐ क्रीं क्रीं कालिकाएं नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है ,हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।
अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर सपा नेताअजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह , प्रधानाचार्य बाबा सिंह, दलसिंगर विश्कर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, विपिन सिंह,पीयूष श्रीवास्तव,सर्वेश सिंह सोनू,भानु मौर्य, मनीष सोनकर, व वन्देश सिंह उपस्थित रहे।
JAUNPUR: एआई एवं मशीन लर्निंग नई दवा को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण -डॉ रजनीश
JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री एंड मॉलिक्यूलर डिजाइन विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला के छठवें दिन एआई एवं मशीन लर्निग आधारित दवा के खोज पर पर व्याख्यान और प्रशिक्षण हुआ।
फार्मेसी विभाग, आईआईटी, बीएचयू के डॉ रजनीश कुमार ने एआई एवं मशीन लर्निग पर आधारित दवाओं के खोज पर पर व्याख्यान और प्रशिक्षण दिया। डॉ रजनीश ने बताया कि ,एआई एवं मशीन लर्निग मदद से पहले से उपलब्ध डाटा का प्रयोग करके नई दवाओं को कम लागत पर विकसित किया जा सकता है। डॉ कुमार ने कंप्यूटर एडेड ड्रग डिस्कवरी के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने ट्यूटोरियल के माध्यम से मॉलिक्युलर रिकॉग्निटशन के बारे में बताया।
डॉ रजनीश ने बताया की नई विकसित दवा का क्लेनिकल ट्रायल करने से पहले एआई की मदद से दवा के ट्रायल में सफल होने की संभावना का पता लगाया जा सकता है। इससे दवा को विकसित करने के खर्च को कम किया जा सकता है। डॉ कुमार ने सार्स कोविड के प्रोटीन पर भी बाइंडिंग एवं डॉकिंग को समझाया। डॉ. कुमार ने वीना और जीनीना सॉफ्टवेयर की मदद से प्रतिभागियों को डॉकिंग करना सिखाया। उन्होंने गूगल क्लाउड कम्प्यूटिंग के कोलेब की मदद से भी डॉकिंग करना सिखाया।
दूसरे सत्र में रसायन विभाग, रज्जू भइया संस्थान के डॉ. अजीत सिंह ने नये अणुओं का तैयार करने व विकसित करने में कंप्यूटेशनल केमेस्ट्री के प्रयोग की भूमिका की चर्चा किया। डॉ सिंह ने कार्बनिक सुपर बेस से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशेषित करने में प्रयोग के बारे में बताया साथ ही साथ उत्प्रेरक विकसित करने में कंप्यूटेशनल केमेस्ट्री की चर्चा की। डॉ सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रयोग को प्रयोगशाला में करने से पहले हम कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न तरीकों से उनके बारे में अध्ययन कर सटीक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत डॉ मिथिलेश यादव ने किया। सत्र संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला संयोजक डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ आलोक दास व सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर – मैं आपका सेवक हूं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जौनपुर की जनता को कभी भी मुझसे शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। मैं 24 घंटे क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहूंगा। सांसद बनने के बाद जनता का घर ही मेरा घर होगा। हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है। उक्त बाते आज समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने जनसंपर्क के दौरान जौनपुर की जनता से कहा।
आपको बता दें कि समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जौनपुर लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर का सांसद बनने के बाद जनपद jaunpur को विकास की नई राह पर ले जाउंगा। मुंबई के तर्ज पर जौनपुर का विकास करूंगा ।जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के सादगी से काफी प्रभावित हो रही है।
UPPSC:जौनपुर की सृस्टि का IPS में हुआ चयन, IAS बनने की तैयारी करेंगी
UPPSC की परीक्षा में 95वीं रैंक हासिल करने वाली जौनपुर की बेटी सृस्टि मिश्रा ने महज 22 वर्ष की उम्र में पुलिस अधिकारी बनेंगी
UPPSC RESULT 2024 जौनपुर। पिपरौल गांव निवासी आदर्श मिश्रा की पुत्री सृष्टि मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में महज 22 साल की उम्र में 95वी रैंक हासिल करके क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है। सृष्टि का चयन आईपीएस के पद पर हुआ है। पिता आदर्श मिश्र ब्राजील में विदेश मंत्रालय के भारतीय दूतावास में अवर सचिव पद पर सेवाएं दे रहे हैं। भारत (दिल्ली हेड क्वार्टर ),दक्षिण अफ्रीका,लेबनान,कंबोडिया , स्विटजरलैंड जैसे देशों में भी वह सेवा दे चुके हैं।माता एक कुशल गृहिणी हैं।शुरुआती और इंटरमीडिएट की पढ़ाई विदेशों में तथा हाई स्कूल दिल्ली से संपन्न हुई।स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया।इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स से एम.ए. कर रही हैं।दूसरे प्रयास में ही UPPSC में सफलता हासिल करने वाली सृष्टि मिश्रा ने सामान्य अध्ययन के लिए कभी किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला नहीं लिया इसके लिए उन्होंने घर पर ही अध्ययन किया।जिन प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की मानसिकता बिना कोचिंग इंस्टिट्यूट में प्रवेश लिए यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना मुश्किल है ऐसे मिथक को इन्होंने तोड़ दिया है।यूपीएससी में वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र का डॉ विभास झा सर से ऑनलाइन कोचिंग की।जीएस स्कोर मॉक टेस्ट का ऑनलाइन अध्ययन किया।
UPPSC परीक्षा पास Shristi Mishra ने बताया कि आईएएस बनना हमारा लक्ष्य है फिलहाल आईपीएस बन कर राष्ट्र सेवा करना कम नहीं है। आईएएस के लिए हमारा प्रयास जारी है। अपनी सफलता पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं इसमें बाबा ,माता पिता, परिवार के सदस्यों और सभी लोगों का आशीर्वाद शामिल है।हमारा, माता-पिता और स्वजनों का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और दूसरों के आशीर्वाद पर पूरा भरोसा और विश्वास होना चाहिए। परिश्रम में किसी प्रकार की कमी न हो तो सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य कठिन मेहनत पर निर्भर करता है। उन्होंने अपने पिता को सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत और डॉ विभास झा सर को आदर्श शिक्षक बताया। पिताजी ने शुरू से ही हमें सफलता की राह दिखाई कदम कदम पर मार्गदर्शन किया छोटी बहन श्रेया ,मौसी सुनीता पांडेय की उम्मीदें हकीकत में बदली हैं। सभी शिक्षकों से आज भी जुड़ी हूं जिन्होंने हमेशा हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
पिता आदर्श मिश्र ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर किया है।उन्होंने कहा कि इस सफलता को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करना है और सेलिब्रेट करना है।आज से ही समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व और पद का ईमानदारी,कर्तव्य,निष्ठा ,समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने की वास्तविक जीवन की शुरुआत हो रही है। सभी युवाओं के लिए यह एक प्रोत्साहन का सुनहला अवसर है।उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम समर्पण से ही सफलता हासिल हो सकती है। सृस्टि मिश्रा ने कहा कि यदि परिश्रम में किसी प्रकार की कमी न हो तो अवश्य मिलेगी माता बबिता मिश्रा कहती हैं कि निश्चित रूप से यूपीएससी परीक्षा में चयन होगा, ऐसा भरोसा और पूरा विश्वास था जो आज सच साबित हुआ। उन्होंने भविष्य में अच्छा करने,तरक्की और नाम रोशन करने के लिए बधाई दीं। घर पर आकर बधाई देने वालों और फोन पर शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है। परिवार के लोगों में जश्न और उत्सव का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बधाई दे रहे हैं ।